back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND Vs SA 2nd Test: केपटाउन टेस्ट में सिराज का कहर, पहली पारी में 55 रनों पर सिमटी दक्षिण अफ्रीका

IND Vs SA 2nd Test: मोहम्मद सिराज (9 ओवर 15 रन 6 विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत भारत ने यहां खेले जा रहे दूसरे और अंतिम टेस्ट के पहले दिन लंच से पहले दक्षिण अफ्रीका को केवल 55 रनों पर समेट दिया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 3 जनवरी से केपटाउन में शुरू हुआ। सीरीज के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को एक पारी और 32 रनों से हराया था। ऐसे में भारतीय टीम ने आज अपने पूरे दमखम के साथ वापसी की और साउथ अफ्रीका की टीम को केपटाउन टेस्ट में 55 रनों पर ऑलआउट कर दिया। इस इनिंग में मोहम्मद सिराज ने छह विकेट झटके और साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 24वें ओवर में ही ढेर हो गई।

55 रनों पर सिमटी दक्षिण अफ्रीका

मोहम्मद सिराज (9 ओवर 15 रन 6 विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत भारत ने यहां खेले जा रहे दूसरे और अंतिम टेस्ट के पहले दिन लंच से पहले दक्षिण अफ्रीका को केवल 55 रनों पर समेट दिया। भारत के खिलाफ टेस्ट में यह दक्षिण अफ्रीका का सबसे कम स्कोर है। सिराज के अलावा जसप्रीत बुमराह और मुकेश कुमार ने भी दो-दो विकेट झटके।

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर किया था बल्लेबाजी का फैसला

इस मैच में अपना आखिरी टेस्ट खेल रहे दक्षिण अफ्रीका के कार्यवाहक कप्तान डीन एल्गर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उनका यह फैसला भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने पूरी तरह से गलत साबित कर दिया। सिराज ने मैच के चौथे ओवर में एडन मार्करम (02) को स्लिप में यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराकर विकेट लेने का सिलसिला शुरु किया और 47 रन तक पहुंचते-पहुंचते मैच में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर डाला। उन्होंने इस दौरान 9 ओवर फेंके और तीन मेडन देते हुए 6 विकेट ले लिए। सिराज के अलावा अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अपना पहला टेस्ट खेल रहे मुकेश कुमार ने 2-2 विकेट लिया।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL Technologies: IPL 2026 में कैसे काम करती हैं बॉल ट्रैकिंग, LBW और अल्ट्राएज टेक्नोलॉजी? जानें पूरा सिस्टम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के साथ क्रिकेट में एक बार फिर हाईटेक तकनीकों का जलवा देखने को मिल रहा है। अब...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵