back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs ZIM Live Score : जिम्बाब्वे के 4 विकेट गिरे, आज सीरीज अपने नाम कर सकती है टीम इंडिया

IND vs ZIM 4th Match : भारत और जिम्बाब्वे के बीच चौथा टी-20 मैच आज खेला जा रहा है। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 में बदलाव हुआ है।

नई दिल्ली, रफ्तार। जिम्बाब्वे ने 4 विकेट गंवाकर 18 ओवर में 141 रन बना लिए हैं। अभी एस रजा और डी मायर्स क्रीज पर हैं। एस रजा 30 रन बना चुके हैं। वहीं, मायर्स 5 रन पर हैं। टीम इंडिया की ओर से शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा, वाशिंगटन सुंदरम ने विकेट झटके हैं। पांच मैचों की टी-20 सीरीज के चौथे मुकाबले में आज भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। 

सीरीज में भारत 2-1 से आगे

 

इस सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे है। आज का मैच जीतने के साथ भारत यह सीरीज अपने नाम कर लेगी। जिम्बाब्वे भारत के खिलाफ एक भी टी-20 सीरीज नहीं जीता है। दोनों के बीच तीन सीरीज खेली गई, जिसमें 2 में भारत ने जीत दर्ज की है। एक सीरीज ड्रॉ रही थी।

तुषार देशपांडे का डेब्यू

शुभमन गिल ने टीम में एक बदलाव किया। आवेश खान की जगह तुषार देशपांडे को मौका दिया। यह तुषार का डेब्यू मैच है। जिम्बाब्वे ने भी टीम में एक बदलाव किया है। उसने वेलिंगटन मसाकाद्जा की जगह फराज अकरम को मौका दिया है।

भारत की प्लेइंग-11 

कप्तान शुभमन गिल, विकेटकीपर संजू सैमसन, विकेटकीपर ऋतुराज गायकवाड, यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई,तुषार देशपांडे, खलील अहमद।

जिम्बाब्वे की प्लेइंग-11

कप्तान सिकंदर रजा, विकेटकीपर क्लाइव मदांदे, तदिवनाशे मरुमानी, वेसले मधवरे, ब्रायन बेनेट, डायन मायर्स, जोनाथन कैंपबेल, फराज अकरम, रिचर्ड नगारावा, ब्लेसिंग मुजरबानी, तेंदाई चतारा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵