back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ind Vs Zim: भारत और जिम्बाब्वे के बीच होगा मुकाबला, जानें कैसा होगा मौसम का हाल

भारत और जिम्बाब्वे के बीच आज मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमों में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला मैच हारने के बाद भारतीय टीम ने सीरीज में वापसी की है। अगले दोनों मैच में जीत हासिल की है और अब उसकी कोशिश चौथे टी20 मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। 

भारतीय क्रिकेट टीम की युवा ब्रिगेड शनिवार को टी20 मुकाबले के जरिये सीरीज नाम करने के इरादे से उतरेगी। भारतीय टीम की कमान संभालने वाले शुभमन गिल जीत के लिए काफी उत्सुक होंगे। 

मौजूदा क्रिकेट की बात करें तो जिम्बाब्व के खिलाफ टीम में कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है। इसमें वॉशिंगटन सुंदर और अभिषेक शर्मा शामिल हैं। रवींद्र जडेजा के बाद वाॅशिंगटन आलराउंडर की भूमिका में नजर आएंगे। श्रीलंका के लिए सफेद गेंद की टीम को चुनने के दौरान जरूर विचार किया जाएगा। 

अभिषेक के पास है खास मौका

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट और रोहित शर्मा ने टी20 से संन्यास लिया है। ऐसे में अभिषेक और यशस्वी पारी की शुरुआत कर सकते हैं। संजू सैमसन और शिवम दुबे के लिए भी ये सीरीज काफी अहम है। दुबे औऱ सैमसन दोनों मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे। भारतीय टीम गेंदबाजों के प्रदर्शन से खुश होगी। 

पिच रिपोर्ट 

हरारे मैदान की बात करें तो यहाँ पर तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलेगी। हालांकि गेंद पुरानी होने के बाद हालात पूरी तरह हो जाती है। मैदान पर अब तक खेले गए 44 टी20 मैचों में से 24 बार बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है। वहीं18 बार टारगेट का पीछा करन वाली टीम मुकाबले पर कब्जा जमाने में सफल हुई है। 

कैसा रहेगा मौसम का हाल 

सीरीज के चौथे टी20 मुकाबले में मौसम साफ होगा। यहाँ मैच समय के मुताबिक 1 बजे से शुरु होगा। जानकारी के मुताबिक तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है। वहीं हवा की रफ्तार लगभग 9 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। 

भारत बनाम जिम्बाब्वे का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

 भारत और जिम्बाब्वे कुल 11 बार एक-दूसरे के खिलाफ खेले गए हैं। जिसमें भारत ने 8 जीत दर्ज की हैं और जिम्बाब्वे ने 3 मैच में जीत हासिल की। इस मैच पर टीम इंडिया के खिलाड़ी दबदबा बनाए रखने के लिए मैदान में उतरेगी। 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, अभिषेक शर्मा, रुतुराज गायकवाड़, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, संजू सैमसन(विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, खलील अहमद, मुकेश कुमार

जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: वेस्ले मधेवेरे, इनोसेंट कैया, ब्रेन बेनेट, सिकंदर रजा (कप्तान), डायन मायर्स, जोनाथन कैंपबेल, क्लाइव मदंडे (विकेट कीपर), वेलिंगटन मसाकाद्जा, ल्यूक जोंगवे, ब्लेसिंग मुजरबानी, तेंदई चतारा

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू होने से पहले बीसीसीआई ने सभी टीमों के लिए नई गाइडलाइंस जारी कर दी हैं।...
spot_img

Latest Stories

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...