back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘BJP की वजह से CSK ने जीता IPL का खिताब’, जानिए क्या है मामला?

चेन्नई की टीम सोमवार को IPL 2023 के फाइनल में गुजरात को हराकर पांचवीं बार चैंपियन बनी। अब इस मामले में राजनीति की भी एंट्री हो गई है। जानिए क्या है पूरा मामला।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। तमिलनाडु के भाजपा अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने CSK को पांचवीं बार IPL का खिताब जीतने पर बधाई दी। अन्नमलाई ने रवींद्र जडेजा को जीत का श्रेय देते हुए उन्हें भाजपा कार्यकर्ता बताया। तमिलनाडु भाजपा ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से अन्नामलाई का बयान ट्वीट किया है। इसमें अन्नामलाई ने कहा ‘क्रिकेटर रवींद्र जडेजा भाजपा कार्यकर्ता हैं। उनकी पत्नी रिवाबा गुजरात के जामनगर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं’। उन्होंने आगे कहा ‘वह एक गुजराती हैं। यह भाजपा कार्यकर्ता जडेजा ही थे, जिन्होंने चेन्नई को जीत दिलाई।’

BJP प्रदेश अध्यक्ष का बयान

तमिलनाडु BJP का यह ट्वीट तमिल भाषा में किया गया है। एक न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने कहा कि उन्हें गर्व है कि चेन्नई ने मैच जीता। उन्होंने कहा कि लोगों को गुजरात टाइटन्स की भी प्रशंसा करनी चाहिए। क्योंकि, उनके पास चेन्नई से अधिक तमिल हैं।

BJP कार्यकर्ता ने जिताया मैच
के. अन्नामलाई ने अपने बयान में कहा, ’गुजरात की तरफ से 96 रन एक तमिलियन साईं सुदर्शन ने बनाए थे, हमें उनकी भी प्रशंसा करनी चाहिए। उहोंने आगे कहा कि हम अभी भी धोनी की वजह से जश्न मनाते हैं। उन्होंने कहा कि गर्व है कि भाजपा कार्यकर्ता ने विजयी रन बनाए।’

Advertisementspot_img

Also Read:

Cricketer’s Superstitions: भारतीय क्रिकेटरों के अजीब टोटके: मैदान पर उतरने से पहले ये खास आदतें देती हैं कॉन्फिडेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर शानदार प्रदर्शन के पीछे सिर्फ मेहनत और प्रतिभा ही नहीं, बल्कि खिलाड़ियों की मानसिक तैयारी भी अहम...
spot_img

Latest Stories

Gold Petrol Diesel Price Today: एक दिन की गिरावट के बाद फिर महंगा हुआ सोना, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों में...

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵