back to top
16.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ravindra Jadeja: जडेजा के पिता का बड़ा बयान,’काश मैंने बेटे की शादी ही न की होती,’ खिलाड़ी अपने पिता पर गुस्साए

Ravindra Jadeja on Father: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रवींद्र जडेजा पारिवारिक कलेश से घिरे हैं। खिलाड़ी के पिता अनिरुद्ध सिंह ने एक दिन पहले बहू को लेकर कई विवादित बयान दिए थे।

नई दिल्ली, रफ्तार। टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रवींद्र जडेजा पारिवारिक कलेश से घिरे हैं। खिलाड़ी के पिता अनिरुद्ध सिंह ने एक दिन पहले बहू को लेकर कई विवादित बयान दिए थे। अपनी बहू पर जादू-टोना करने तक का आरोप लगाया था। जडेजा के पिता ने इंटरव्यू में कहा था कि उनका बेटे रवींद्र और अपनी बहू रिवाबा से कोई रिश्ता नहीं है। अब खिलाड़ी ने पिता के बयानों को बकवास बताया है। अपनी वाइफ के सपोर्ट में बड़ा बयान दिया है।

पिता की हर बात गलत और बिना मतलब की

रवींद्र ने कहा कि इंटरव्यू में पिता की कही गई हर बात गलत और बिना मतलब की है। उन्होंने सिर्फ एक पक्ष की बात बताई है। उसका मैं पूरी तरह से खंडन करता हूं। मेरी पत्नी की छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है। मेरे पास कहने को बहुत कुछ है, लेकिन मैं सार्वजनिक कुछ न कहूं वही अच्छा है।

अच्छा होता बेटे को क्रिकेटर नहीं बनाता

जडेजा के पिता अनिरुद्ध सिंह ने कहा था कि बेहतर होता कि वह जडेजा को क्रिकेटर नहीं बनाते। शादी बाद बेटे में काफी बदलाव आया है। वे एक-दूसरे के संपर्क में नहीं हैं। एक शहर में रहने के बावजूद नहीं मिलते।

चोट के कारण टीम से बाहर हैं जडेजा

रविंद्र जडेजा हैमस्ट्रिंग की चोट की वजह से इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच से बाहर हैं। टीम मैनेजमेंट को भरोसा है कि वह घरेलू मैदान पर इंग्लैंड के विरुद्ध तीसरे टेस्ट में खेलेंगे। जडेजा को हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट में चोट लगी थी। वहीं, रिवाबा, भारतीय जनता पार्टी की नेता हैं। वह जामनगर से भाजपा विधायक हैं। जडेजा की बहन नयनाबा को हराकर वह विधायक बनी थीं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵