back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CSK vs GT Final: पांचवी बार आईपीएल चैंपियन बनी चेन्नई सुपरकिंग्स, सर रविंद्र जडेजा बने मैच के हीरो

आईपीएल के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी है। चेन्नई सुपरकिंग्स को जितने के लिए 15 ओवर में 215 रन का टारगेट मिला था।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 2023 इंडियन प्रीमियर लीग के अंतिम फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट से हरा दिया है। चेन्नई पांचवीं बार आईपीएल चैंपियन बनी है। बारिश के रुकने के बाद चेन्नई ने डकवर्थ-लुईस के 15 ओवर में 171 रन का टारगेट मिला था। जिसे सीएसके ने आखिरी गेंद पर चौका जड़कर हासिल कर लिया।

सर रवीद्र जडेजा ने अंतिम ओवर में मैच जिताया

आईपीएल 2023 का खिताब जीतने के इरादे 171 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स ने शानदार शुरुआत की और पावरप्ले के चार ओवर में टीम ने 50 रन पूरे किए। रुथुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे ने मिल कर 74 रन की बेहतरीन ओपनिंग साझेदारी की। फिर पारी के सातवें ओवर में नूर अहमद ने न सिर्फ इस जोड़ी को तोड़ा बल्कि चेन्नई को दोहरा झटका भी दिया। नूर ने एक ही ओवर में गायकवाड़ और कानवे को पवेलियन भेजा।  नूर ने गायकवाड़ और कानवे को एक ही ओवर में पवेलियन भेजा। गायकवाड़ ने 16 गेंदों में 26 रन और कानवे ने 25 गेंदों में 47 रनों की तूफानी पारी खेली। इसके बाद अजिंक्य रहाणे ने 13 गेंदों पर 27 रन बनाए और अंबाती रायडू ने 8 गेंदों पर 19 रन बनाकर चेन्नई को को ड्राइविंग मोड में ला खड़ा किया। हालांकि पारी का तेरहवां ओवर काफी रोमांचक रहा। अंबाती रायडू ने उस ओवर की पहली तीन गेंदों पर 16 रन बनाए, फिर चौथी गेंद पर मोहित शर्मा ने उन्हें कैच कर आउट कर दिया। इसके बाद कैप्टन एम.एस धोनी अगली गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए। नतीजतन शिवम दुबे (32 रन) और रवींद्र जडेजा (15 रन) ने टीम को जीत दिलाई। गुजरात की तरफ से मोहित ने 3 और नूर अहमद ने 2 विकेट हासिल किए ।

गुजरात टाइटंस ने 215 का दिया था टारगेट

इससे पहले गुजरात टाइटंस ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 214 रन बनाए। गुजरात के लिए साईं सुदर्शन ने 96 रन की तूफानी पारी खेली। इसके अलावा वृद्धिमान साहा ने 54 रन, शुभमन गिल ने 39 और कप्तान हार्दिक पंड्या ने 21 रन बनाए। वहीं चेन्नई के लिए मथिसा पतिराना ने दो विकेट लिए। जबकि दीपक चाहर और रविंद्र जडेजा को एक-एक सफलता मिली।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करेंwww.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में Punjab Kings ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। टीम ने Chennai Super Kings...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵