back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Jay Shah new ICC Chairman: जय शाह बने ICC के नए चेयरमैन, इस पद पर पहुंचने वाले सबसे युवा भारतीय बने शाह

BCCI अध्यक्ष जय शाह को ICC का नया चेयरमैन चुन लिया गया है। सबसे अहम बात ये है कि जय शाह निर्विरोध चेयरमैन निर्वाचित हुए हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ICC के चेयरमैन बन गए हैं। वो इस कुर्सी तक पहुंचने वाले सबसे युवा भारतीय हैं। जय शाह ने 36 साल की उम्र में ये जिम्मेदारी संभाली है। जय शाह से पहले भारत के कई लोग इस पद पर अपनी सेवा दे चुके हैं। जय शाह 1 दिसंबर से इस पद को संभालेंगे। जय शाह के ICC के चेयरमैन बनने में सबसे अहम बात ये है कि उन्हें निर्विरोध चुना गया है।

30 नवंबर को खत्म हो रहा वर्तमान चेयरमैन का कार्यकाल

गौरतलब है कि ICC के वर्तमान चेयरमैन का कार्यकाल 30 नवंबर को खत्म हो रहा है। वि पिछले दो बार से लगातार ICC के चेयरमैन हैं। इस बार वो इस जिम्मेदारी से खुद को अलग करना चाहते हैं। जिसके बाद माना जा रहा था कि जय शाह ICC के चेयरमैन की रेस में शामिल हो सकते हैं।

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने शाह की उम्मीदवारी को दिया था समर्थन

वहीं इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने जय शाह की उम्मीदवारी को अपना समर्थन देने का ऐलान किया था। आपको बता दें कि ICC अध्यक्ष चुनाव में वोट करने वाले 16 सदस्यीय देशों से BCCI के अच्छे संबंध हैं। ऐसे में करीब करीब तय माना जा रहा था कि अगर जय शाह उम्मीदवार होते हैं तो अधिकतर देश उनका समर्थन करेंगे। जय शाह BCCI सचिव होने के साथ साथ ICC की शक्तिशाली वित्त और वाणिज्यिक मामलों की उप समिति के प्रमुख भी हैं।

ICC में जिम्मेदारी संभालने वाले 5वें भारतीय बने जय शाह

वर्तमान BCCI अध्यक्ष जय शाह ICC चेयरमैन की जिम्मेदारी संभालने वाले 5वें भारतीय बन गए हैं। इस चुनाव में सबसे बड़ी बात ये रही कि जय शाह निर्विरोध ICC चेयरमैन निर्वाचित हुए हैं। जय शाह से पहले जगमोहन डालमिया, शरद पवार, एन श्रीनिवासन और शशांक मनोहर भी ICC का नेतृत्व कर चुके हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

…तो भारत नहीं आएंगे विदेशी खिलाड़ी? Iran-Israel War के बीच IPL फ्रेंचाइजियों में माथे पर पड़ी चिंता की लकीरें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। T20 world cup 2026 का समापन जीत के साथ हो चुका है। अब क्रिकेट फैंस को इंतजार है IPL 2026 के...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...