back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पूरी दुनिया को क्रिकेट खिलाने वाले ICC के मुखिया बनेंगे Jay Shah? ग्रेग बर्कले की जगह ले सकते हैं

ग्रेग बार्कले नवंबर 2020 से लगातार दो टर्म से आईसीसी अध्यक्ष पद पर अपनी सेवा दे रहे हैं, हालांकि अब उन्होनें ऐलान किया है कि वह आगे इस जिम्मेदारी को नहीं निभाना चाहते।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ICC चेयरमैन ग्रेग बार्कले ने बताया कि वह 30 नवंबर को कार्यकाल खत्म होने के बाद तीसरे टर्म में इस जिम्मेदारी से खुद को अलग रखना चाहते हैं। ऐसे में मौजूदा BCCI सचिव जय शाह के भविष्य को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि जय शाह आईसीसी के चेयरमैन की रेस में शामिल हो सकते हैं और इस संबंध में वह 27 अगस्त को नॉमिनेशन भी भर सकते हैं।

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने किया जय शाह का समर्थन

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने जय शाह की उम्मीदवारी को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है। आपको बता दें कि आईसीसी अध्यक्ष चुनाव में वोट करने वाले 16 सदस्यीय देशों से बीसीसीआई के अच्छे संबंध हैं, ऐसे में करीब करीब तय माना जा रहा है कि अगर जय शाह उम्मीदवार होते हैं तो अधिकतर देश उनका समर्थन करेंगे। मौजूदा समय में जय शाह बीसीसीआई सचिव होने के साथ साथ आईसीसी की शक्तिशाली वित्त और वाणिज्यिक मामलों की उप समिति के प्रमुख हैं।

आईसीसी में जिम्मेदारी संभालने वाले पांचवे भारतीय हो सकते हैं शाह

अगर जय शाह 27 अगस्त से पहले नॉमिनेशन कर देते हैं तो यह बहुत संभव है कि वह चुनाव जीत सकते हैं। चुनाव जीतने के साथ ही वह आईसीसी में भारत की ओर से नेतृ्त्व करने वाले पांचवे भारतीय बन जाएंगे। इससे पहले जगमोहन डालमिया, शरद पवार, एन श्रीनिवासन और शशांक मनोहर भी आईसीसी में भारत का नेतृत्व कर चुके हैं।

कैसे होता है आईसीसी का चुनाव?

आईसीसी के चुनावों में 16 सदस्यीय देश होते हैं जो चुनाव के दौरान वोट करने के लिए अधिकृत होते हैं। उम्मीदवार को जीत के लिए 9 वोट के साधारण बहुमत की जरुरत होती है, जिसे दूसरे शब्दों में कहें तो 51% वोट प्राप्त करना जरूरी होता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵