back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

GT vs MI के आखिरी 5 ओवर का रोमांच जानें, गुजरात के गेंदबाजों ने पलट दिया मैच

GT vs MI Match: मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस का मैच बेहद रोमांचक रहा। गुजरात के लिए साई सुदर्शन ने बताया था कि उनकी टीम ने फील्डिंग अच्छी की तो वह 168 रनों के स्कोर का बचाव कर सकते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस का मैच बेहद रोमांचक रहा। गुजरात के लिए 45 रनों की पारी खेलने के बाद साई सुदर्शन ने बताया था कि उनकी टीम ने फील्डिंग अच्छी की तो वह 168 रनों के स्कोर का बचाव कर सकते हैं। उनकी भविष्यवाणी सही साबित हुई है। खासकर आखिरी 5 ओवर की गेंदबाजी की बदौलत गुजरात ने हारा मैच जीत लिया। मोहित शर्मा, उमेश यादव, राशिद खान जैसे विश्व-स्तरीय गेंदबाजों ने आखिरी 5 ओवरों में गुजरात टाइटंस को मुंबई इंडियंस पर जीत दिला दी। 15 ओवर खत्म होने पर मुंबई इंडियंस का स्कोर 3 विकेट पर 126 रन था। टीम को जीत के लिए 5 ओवर में 43 रन चाहिए थे।

आखिरी 5 ओवर का रोमांच

16वें ओवर में मोहित शर्मा गेंदबाजी पर आए। उन्होंने 4 ही रन दिए। इसी ओवर में मैच का टर्निंग पॉइंट भी आया। ओवर की पांचवीं गेंद पर डेवाल्ड ब्रेविस मोहित की गेंद पर उन्हीं को कैच दे बैठे। ब्रेविस 46 रन बनाकर टिके थे, इसलिए उनके आउट होने से मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा।

3 ओवर में मुंबई को चाहिए थे 36 रन

राशिद खान द्वारा डाले गए 17वें ओवर में सिर्फ 3 रन आए। इससे मुंबई काफी हद तक बैकफुट पर थी। ओवर में सिर्फ 3 सिंगल आए और यहां से आखिरी 3 ओवर में मुंबई को 36 रन चाहिए थे। 18वां ओवर भी मोहित शर्मा को मिला। ओवर की पहली 4 गेंद पर 9 रन दे चुके थे। ऐसा लगने लगा था कि मुंबई मैच में वापसी कर रही, लेकिन आखिरी गेंद पर टिम डेविड भी मिलर को कैच दे बैठे।

19वां ओवर जॉनसन से डलवाया

19वां ओवर स्पेन्सर जॉनसन से डलवाया गया। इनकी पहले खूब धुनाई हो चुकी थी। तिलक वर्मा ने पहली गेंद पर गगनचुंबी छक्का लगाया, लेकिन दूसरी गेंद पर तिलक बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में विकेट खो दिए। जॉनसन के ओवर में 8 रन आए और मुंबई इंडियंस को आखिरी ओवर में 19 रन चाहिए थे।

उमेश यादव ने गुजरात की जीत कर दी सुनिश्चित

20वें ओवर में कप्तान हार्दिक को उमेश यादव के सामने बड़े शॉट खेलने थे। पहली गेंद पर छक्का लगाया। दूसरी गेंद पर चौके ने मुंबई की उम्मीद फिर जगाया था, लेकिन तीसरी गेंद पर गलत टाइमिंग के साथ खेले गए शॉट पर हार्दिक कैच थमा बैठे। अगली गेंद पर पीयूष चावला भी आउट हो गए। उमेश की हैट्रिक पूरी नहीं हुई, लेकिन गुजरात की 6 रनों से जीत सुनिश्चित कर दी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

GT vs MI: मुंबई और गुजरात में भिड़ंत आज, मैच से पहले जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

नई दिल्ली, रफ्तार। आईपीएल का आज का दूसरा मुकाबला शाम 7:30 बजे से मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच होगा। मैच अहमदाबाद स्थित...
spot_img

Latest Stories

Ranveer Singh की Dhurandhar 2 की आंधी का जलवा बरकरार, छठवें दिन भी किया बढ़िया कलेक्शन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...

Stock Market Today: शेयर बाजार में आज जबरदस्त रिकवरी, Sensex 873 अंक उछला; Nifty 23,200 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार,...

7 महीने से फरार AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा गिरफ्तार, रेप और धोखाधड़ी का आरोप

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पंजाब में बड़ी कार्रवाई करते हुए...

Who is Aryaman Birla: RCB के नए चेयरमैन बने आर्यमन बिड़ला, जानिए क्रिकेट से बिजनेस तक का सफर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵