back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Indonesia Football Match: फुटबॉल खेल रहे खिलाड़ी पर गिरी बिजली, स्टेडियम में जलकर राख हो गया

Indonesia Football Match Lightning: खेल के मैदान से बेहद दुखद खबर सामने आई है। इससे जुड़ा वीडियो भी वायरल हो रहा है, जो दिल दहालने वाला है।

नई दिल्ली, रफ्तार। खेल के मैदान से बेहद दुखद खबर सामने आई है। इससे जुड़ा वीडियो भी वायरल हो रहा है, जो दिल दहालने वाला है। इंडोनेशिया में फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी पर आसमानी बिजली गिर गई। इससे उस खिलाड़ी की मौत हो गई। बता दें इंडोनेशिया में एफसी बैनडुंग और एफबीआई शुबैंग के बीच फ्रेंडली मैच खेला जा रहा था। मुकाबला शनिवार को वेस्ट जावा स्थित सिलिवांगी स्टेडियम में हो रहा था। इस दौरान एक खिलाड़ी पर आसमानी बिजली गिर गई।

खराब मौसम के बीच जारी था मुकाबला

घटना का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। मुकाबला खराब मौसम के बीच खेला जा रहा था, तभी मैदान में एक ओर खड़े एक खिलाड़ी पर अचानक आसमानी बिजली गिरती है। वीडियो में बिजली गिरने के दौरान तेज आग निकलती देखी जा सकती है। बिजली जिस प्लेयर पर गिरी, वह तुरंत मैदान पर गिर गया।

पास का खिलाड़ी भी गिर गया

बिजली गिरने इतनी तेज गिरी कि पास में खड़ा दूसरा खिलाड़ी भी जमीन पर गिर गया। वह थोड़ी देर में उठ गया। अन्य खिलाड़ी खुद को बचाने के लिए जमीन पर लेट जाते हैं। जबकि कुछ बाहर की तरफ भागे। मगर जिस प्लेयर पर बिजली गिरती है, वह वहीं पड़ा रहता है। उसे तुरंत स्ट्रेचर पर बाहर ले जाया जाता है। उसे अस्पताल ले जाया जाता है, लेकिन अस्पताल में डॉक्टर उसको मृत घोषित कर देते हैं।

12 महीनों में दूसरी घटना

बीते 12 महीनों में यह दूसरा मौका है, जब इंडोनेशियाई फुटबॉलर पर बिजली गिरी है। साल 2023 में सोराटिन अंडर-13 कप के दौरान ईस्ट जावा के बोजोनगोरो में फुटबॉलर पर बिजली गिरी थी, तब मैदान पर 6 अन्य खिलाड़ी भी बिजली की चपेट में आए थे। हालांकि तब सबको डॉक्टर ने बचा लिया था।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

भारतीय फुटबॉल पर संकट के बादल, ISL के भविष्य पर सवाल, दिग्गज खिलाड़ियों ने FIFA से लगाई गुहार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय फुटबॉल इस वक्त अपने सबसे कठिन दौर से गुजर रहा है। देश की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित फुटबॉल लीग इंडियन...
spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी की चाबी निकाल सकती है? जानिए क्या कहता है Motor Vehicles Act

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आपने रास्ते में सफर के दौरान...

13 साल बाद खत्म हुआ सांसों से संघर्ष, Harish Rana का निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के रहने वाले Harish Rana...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵