भोपाल, हि.स.। मध्य प्रदेश में तेजी से खेल अधोसंरचना में हो रहे विस्तार के चलते अब देश के स्पोर्ट्स हब के रूप में उसे नई पहचान मिलेगी। नाथूबरखेड़ा में 176 करोड़ रुपये की लागत से अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर निर्माण के पहले चरण में एथलेटिक और हॉकी स्टेडियम का निर्माण चल रहा है। दूसरे चरण में 174 करोड़ रुपये की लागत और अगले चरण में 593 करोड़ रुपये की लागत से मल्टीपर्पस इंडोर स्टेडियम और अन्य खेल सुविधाएँ जल्दी ही मिलेगी। यह जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी बिन्दु सुनील ने दी।
मध्य प्रदेश फुटबॉल, हॉकी और शूटिंग स्पोर्ट्स का बनने जा रहा हब, अब हर जिले में मिलेगी ये सुविधा
खेल विभाग के बजट में ऐतिहासिक वृद्धि हुई है। इस वर्ष 738.13 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। मध्य प्रदेश में सबसे अधिक एस्ट्रो टर्फ हॉकी मैदान है।
Also Read:
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵




