back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैथ्यू रेनशॉ को घुटने में लगी चोट, एश्टन एगर ने ली उनकी जगह

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान में कहा, " रेनशॉ को दूसरे दिन के खेल से पहले वार्म-अप के दौरान घुटने में चोट लग गई है। 26 वर्षीय रेनशॉ को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका स्कैन किया गया है।

नागपुर, एजेंसी। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैथ्यू रेनशॉ को यहां के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में चल रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन अस्पताल ले जाया गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान में कहा, ” रेनशॉ को दूसरे दिन के खेल से पहले वार्म-अप के दौरान घुटने में चोट लग गई है। 26 वर्षीय रेनशॉ को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका स्कैन किया गया है। मैदान पर उनकी जगह एश्टन एगर ने ली है।”

कैमरून ग्रीन और मिचेल स्टार्क पहले से बाहर

ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन और मिचेल स्टार्क उंगली की चोट के कारण पहले ही बाहर हो चुके हैं और जोश हेजलवुड भी चोटिल होने के कारण खेलने में असमर्थ हैं। बता दें कि यह दूसरी बार है, जब किसी टेस्ट मैच के दौरान रेनशॉ के लिए समस्याएं खड़ी हुई हैं। इसके पहले पिछले महीने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले रेनशॉ कोरोना संक्रमित हो गए थे। 2017 में ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे के दौरान पेट की बीमारी का कारण पुणे में उन्हें रिटायर हर्ट होना पड़ा था।

ग्रीन और स्टार्क दूसरे टेस्ट में कर सकते हैं वापसी

ऑस्ट्रेलिया को उम्मीद है कि ग्रीन और स्टार्क इस दौरे पर दिल्ली में होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध रहेंगे। हेजलवुड के वहां खेलने की संभावना कम ही है, लेकिन तेज गेंदबाज के पास धर्मशाला और अहमदाबाद में होने वाले अंतिम दो मैचों में खेलने का मौका हो सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Manipur Violence: मणिपुर मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त! DGP को पेश होने के दिए निर्देश; सरकार से भी मांगा जवाब

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। Supreme Court On Manipur Violence: मणिपुर हिंसा पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान मुख्य न्यायाधीश डीवाई...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...