back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Melbourne Test: खालिस्तानियों ने लगाए भारत विरोधी नारे, इंडियन फैंस का गुस्‍सा फूटा, पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

मेलबर्न टेस्ट के पहले दिन खालिस्तानी समर्थक और भारतीय फैंस के बीच गरमा गरमी का माहौल देखने को मिला। खालिस्तानी सपोटर्स द्वारा भारत विरोधी नारे लगाए जाने पर भारतीय फैंस ने जमकर विरोध किया।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन मेलबर्न क्रिकेट स्‍टेडियम के बाहर जमकर हंगामा हुआ। यहां पहुंचे खालिस्‍तानी समर्थकों के साथ फैंस की झड़प हो गई। हालांकि पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए माहौल खराब नहीं होने दिया और मैच भी पूरा खेला गया। भारतीय प्रशंसकों को खालिस्तान समर्थकों के हिंसक विरोध का सामना करना पड़ा। स्‍टेडियम के बाहर खालिस्‍तानी समर्थकों ने भारत विरोधी नारे लगाने शुरू किए तो फैंस विरोध में उतर आए। जिसके बाद विवाद बढ़ता देख पुलिस ने हस्तक्षेप किया और मामला सुलझाया। पुलिस ने यहां आगामी दिनों के मैच के लिए सुरक्षा बढ़ा दी है। 

पुलिस को मोर्चा संभालते हुए बीच-बचाव करना पड़ा

सोशल मी‍डिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा रहा है कि खालिस्तान समर्थक भारत विरोधी नारे लगा रहे थे। तब भारतीय फैंस ने राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्र का अपमान करने के आरोप में खालिस्तान समर्थकों का जमकर विरोध शुरू कर दिया था। इस बीच पुलिस को मोर्चा संभालते हुए बीच-बचाव करना पड़ा।

तिरंगा फहराया और देश के समर्थन में नारे भी लगाए

रिपोर्ट्स के मुताबिक खालिस्तानियों का एक समूह बिना टिकट के स्‍टेडियम में घुसने की कोशिश कर रहा था। वे भारत-विरोधी नारे लगाते हुए झंडे लहरा रहे थे। वहीं विक्टोरिया पुलिस कर्मियों ने खालिस्‍तानियों को हटाया। सोशल मीडिया पर शेयर हुए अन्य वीडियो में भारतीय फैंस ने अपने देश का समर्थन करते हुए तिरंगा फहराया और देश के समर्थन में नारे भी लगाए। 

“इससे भारत की छवि खराब होती है”

 

वहीं एक अन्‍य वीडियो में दो इंडियन फैंस आपस में बातचीत करते हुए देखे जा रहे हैं। जिसमें वे कहते हुए दिख रहे हैं कि हम इसका समर्थन नहीं करते हैं, यदि आप ऐसा करना चाहते हैं तो भारत जाएं और वहां करें। वहीं दूसरे फैन ने कहा कि इससे भारत की छवि खराब होती है। 

मेलबर्न टेस्ट मैच का कैसा है हाल?

मेलबर्न ग्राउंड में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के कैप्‍टन पैट कमिंस ने टॉस जीता। उन्‍होंने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। सैम कोंस्टास ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्‍छी पारी खेलते हुए 60 रन बनाकर आउट हुए। वहीं मार्नस लाबुशेन ने अर्धशतक पूरा किया, उन्होंने 72 रन बनाए। भारतीय गेंदबाज पहले दिन बॉक्सिंग डे टेस्ट में संघर्ष करते दिखे। जबकि दूसरे दिन भारत अभी तक 3 विकेट के नुकसान पर 153 रन बना चुका है।

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने मसूरी में धूमधाम से अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ सात फेरे लिए। अब...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵