back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विराट की राह पर चले मोहम्मद सिराज, हैदराबाद में खोला अपना पहला रेस्टोरेंट, फैंस से की ये भावुक अपील

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्‍मद सिराज ने क्रिकेट के मैदान से हटकर एक नई पारी की शुरुआत की है। सिराज ने हैदराबाद शहर के बीचों-बीच अपना पहला रेस्टोरेंट 'Joharfa' लॉन्च किया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी विराट कोहली की राह पर चल पड़े हैं। हाल ही में टीम इंडिया के गेंदबाज मोहम्‍मद सिराज ने क्रिकेट के मैदान से हटकर एक नई पारी की शुरुआत की है। सिराज ने हैदराबाद शहर के बीचों-बीच अपना पहला रेस्टोरेंट ‘Joharfa’ लॉन्च किया है।

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली का भी हैदराबाद में रेस्टोरेंट एंड बार है। तो सिराज भी अब धीरे-धीरे बिजनेस की ओर बढ़ रहे है। सिराज के नए रेस्टोरेंट में मुग़लई मसालों, फ़ारसी और अरबी पकवानों से लेकर चाइनीज़ डिशेज़ का खास मेल देखने को मिलेगा। रेस्टोरेंट का मेन्यू खासतौर पर हैदराबादी स्वाद को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जो हर आयु वर्ग के लोगों को पसंद आएगा।

सिराज बोले – यह मेरे दिल के बहुत क़रीब 

रेस्टोरेंट की लॉन्चिंग के खास मौके पर सिराज ने मीडिया से बाचतीत में कहा कि, Joharfa मेरे दिल के बहुत करीब है। हैदराबाद ने मुझे मेरी पहचान दी और यह रेस्टोरेंट मेरी ओर से एक तोहफा है। मैं चाहता हूं कि लोग यहां आएं, साथ बैठें, स्वादिष्ट खाना खाएं और घर जैसा अनुभव करें।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि, टीम इंडिया के स्‍टार गेंदबाज मोहम्मद सिराज का क्रिकेट करियर हैदराबाद की गलियों से शुरू हुआ था और उन्होंने टीम इंडिया में अपनी दमदार गेंदबाजी से एक खास मुकाम हासिल किया है। उन्होंने देश-विदेश में कई यादगार प्रदर्शन किए हैं, खासकर टेस्ट क्रिकेट में उनकी सटीक लाइन-लेंथ की खूब तारीफ होती है।

सोशल मीडिया पर शेयर की जानकारी 

क्रिकेटर ने जैसे ही अपने रेस्टोरेंट Joharfa की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की वैसे ही यह खबर जमकर वायरल हुई। इसके बाद तो उनके फैंस का बधाइयों का तांता लग गया। प्रशंसक ओर लोग उन्हें नई पारी और इस कदम के लिए शुभकामनांए दे रहे हैं। फैंस, क्रिकेटर्स और फूड लवर्स ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। 

इस मैच में सिराज का अहम रहेगा रोल 

बता दें कि, मोहम्‍मद सिराज फिलहाल टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड दौरे पर हैं, जहां 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का हिस्‍सा है। पहले मैच में टीम इंडिया को 5 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। लेकिन दूसरा मुकाबला 2 जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाएगा। इस मैच में सिराज का रोल काफी अहम होने वाला है क्योंकि अटकले हैं की बुमराह इस मैच में नहीं खेलेंगे। 

Advertisementspot_img

Also Read:

IND vs NZ T20 WC Final: फाइनल से पहले जानें आंकड़ों के हिसाब से कौन सी टीम किसपर पड़ेगी भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IND vs NZ T20 WC Final खेला जाना है। जिसके बाद विश्व को टी20 का विश्व विजेता मिल जाएगा। टीम इंडिया...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...