back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘प्रशासन अपनी नाकामी को छुपाने के लिए लगातार कर रहा है लोगों की जान के साथ खिलवाड़: मनकोटिया‘

उधमपुर, 9 जून (हि.स.)। उधमपुर के पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया द्वारा बुधवार को एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने सीधे तौर पर जम्मू कश्मीर सरकार व प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रशासन उधमपुर की लोगों की जान के साथ लगातार खिलवाड़ कर रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों उधमपुर में ऑक्सीजन प्लांट की मशीनरी को रातों-रात वापस कर दिया गया, जिसके बाद उनके द्वारा इसके खिलाफ प्रदर्शन भी किया गया था। वहीं प्रशासन द्वारा इसको लेकर यह कहा गया कि 7 तारीख तक जिला अस्पताल के अंदर बन रहे ऑक्सीजन जनरेटिंग प्लांट में उसकी मशीनरी आ जाएगी लेकिन आज इतने दिन बीत जाने के बाद भी उसका कोई अता-पता नहीं। मनकोटिया ने कहा कि प्रशासन लगातार लोगों के साथ मजाक कर रहा और अपनी नाकामी छुपाने के लिए जनता की जान के साथ खिलवाड़ लगातार कर रहा, जिसको किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में बन रहे ऑक्सीजन जनरेटिंग प्लांट की मशीनरी को रातों-रात कश्मीर स्थानांतरित कर दिया गया जिसकी खबरें लगातार सूत्रों के हवाले से सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर जल्द से जल्द उधमपुर अस्पताल में ऑक्सीजन जनरेटिंग प्लांट की मशीनरी वापस नहीं लाई गई तो आने वाले दिनों में जनता का रोष सड़कों पर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही मनकोटिया ने कहा कि जब तक जम्मू को अलग राज्य नहीं बनाया जाता तब तक ये भेदभाव खत्म नहीं होगा। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान

Advertisementspot_img

Also Read:

मुलताई में हुई झड़प, प्रशासन और पुलिस की कड़ी मेहनत से रात तक काबू पाया गया, थाना प्रभारी लाइन अटैच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बैतूल जिले के मुलताई इलाके में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पथ संचलन के दौरान दो समुदायों के बीच अचानक विवाद...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

Cricketer’s Superstitions: भारतीय क्रिकेटरों के अजीब टोटके: मैदान पर उतरने से पहले ये खास आदतें देती हैं कॉन्फिडेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर शानदार प्रदर्शन...

Wamiqa Gabbi की Bhooth Bangla रिलीज होने को तैयार, फिल्म से पहले देखें एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi)...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵