back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BCCI की इंटरनेशनल बेइज्जती के बाद ओडिशा सरकार सख्त, राज्य क्रिकेट एसोसिएशन को नोटिस जारी किया

भारत और इंग्लैंड के बीच कल खेले गए दूसरे वनडे में फ्लड लाइट खराब होने की वजह से मैच काफी देर तक बाधित हुआ था।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कल ओडिशा के कटक में बने बाराबती स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीत 3 वनडे मैचों की सीरीजा का दूसरा मैच खेला गया। मैच के दौरान स्टेडियम की एक फ्लड लाइट बंद हो गई थी। यह वाक्या तब हुआ जब टीम इंडिया बैटिंग करने के लिए उतरी थी और कप्तान रोहित शर्मा मैदान पर थे। इस खामी के बाद इंटरनेशनल लेवल पर BCCI की खूब किरकिरी हुई थी। अब इस मामले में ओडिशा सरकार एक्शन में आ गई है और राज्य क्रिकेट एसोसिएशन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 

ओडिशा क्रिकेट संघ को नोटिस जारी किया

खेल निदेशक सिद्धार्थ दास ने इस मामले में ओडिशा क्रिकेट संघ को नोटिस जारी कर 10 दिन में जवाब मांगा है। नोटिस में लिखा गया, “9 फरवरी को कटक के बाराबाती स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के दूसरे वनडे मैच के दौरान एक फ्लड लाइट बंद थी और मैच बाधित हुआ। इस घटना के कारण मुकाबला करीब 30 मिनट तक निलंबित रहा, जिससे खिलाड़ियों और दर्शकों को असुविधा हुई।” बता दें कि फ्लड लाइट की खराबी के कारण बीसीसीआई का दुनियाभर में नाम खराब हुआ।

10 दिन में मांगा जवाब

ओडिशा सरकार के खेल निदेशक सिद्धार्थ दास ने राज्य क्रिकेट संघ को नोटिस जारी कर 10 दिन में जवाब मांगा है। नोटिस में लिखा गया है कि फ्लड लाइट बंद होने के मामले में उन लोगों को चिन्हित किया जाए जो इसके दोषी हैं। इसके अलावा इसे सुनिश्चित किया जाए कि आने वाले किसी भी मैच में ऐसा न हो। इस नोटिस के जवाब में एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करके 10 दिन के भीतर सबमिट करें। 

इंग्लैड को हराकर सीरीज सील की

टीम इंडिया ने कटक में इंग्लैंड को दूसरे वनडे मैच में हराकर न सिर्फ जीत दर्ज की बल्कि सीरीज पर भी कब्जा कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 304 रन बनाए थे जिसके जवाब में टीम इंडिया ने 33 गेंद रहते यह मुकाबल जीत लिया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵