back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Neeraj Chopra Birthday: 27 साल के हुए गोल्डन ब्वॉय, बचपन में जेवलिन को देखना तक नहीं करते थे पसंद

आज 24 दिसंबर को भारतीय जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा अपना 27वां जन्मदिन मना रहे हैं। बचपन में नीरज जेवलिन थ्रो को बिल्कुल पसंद नहीं करते थे।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत के लिए ओलंपिक में विजयी ध्वज लहराने वाले जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा आज 27 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 24 दिसंबर 1997 को हरियाणा में हुआ था। इसके बाद उन्होंने जेवलिन को अपना जुनून बना लिया। उनकी कड़ी मेहनत का फल इस तरह मिला कि साल 2021 में टोक्यो ओंलपिक में गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। साल 2023 में उन्होंने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

Paris Olympic में गोल्ड जीतकर बने देश के लाडले

पेरिस ओलंपिक में अपने फाइनल मुकाबले में नीरज चोपड़ा ने अपना नाम खेल इतिहाल में स्वर्ण अक्षरों में लिख दिया। उन्होंने अपने पहले ही मौके में 87.03 मीटर जेवलिन थ्रो करके अपना मेडल लगभग पक्का कर लिया था। इसके बाद अगले मौके में उन्होंने 87.58 मीटर भाला फेंका और मेडल पर अपना नाम लिख दिया। इसके अलावा तीसरी कोशिश में वह केवल 76.79 मीटर दूर ही भाला फेंक पाए थे जबकि बाकी दोनों प्रयास फाउल साबित हुए। इससे पहले वह 2022 में विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीत चुके हैं और साल 2023 में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। 

नीरज जेवलिन थ्रो को पसंद नहीं करते थे

नीरज चोपड़ा अपने बचपन में किसी भी खेल में रुचि नहीं रखते थे। उनका पूरा परिवार उनके बढ़ते वजन की वजह से चिंता में रहता था। जब उनकी उम्र 11 साल थी तो उन्हें स्टेडियम भेजना शुरु कर दिया था जहां से उनकी रुचि जेवलिन थ्रो के लिए पनपी। नीरज चोपड़ा वहां जाने माने एथलीट जयवीर से मिले जिनके कहने पर भी नीरज से पहली बार भाला पकड़ा था। बस यहीं से नीरज चोपड़ा के चैंपियन बनने की कहानी शुरु हुई थी। 

Advertisementspot_img

Also Read:

टोक्यो वर्ल्ड एथलेटिक्स में नीरज चोपड़ा ने पहले थ्रो में फाइनल में जगह बनाई, अरशद नदीम से होगा मुकाबला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत के जेवलिन थ्रो स्टार नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के क्वालिफाइंग राउंड में शानदार प्रदर्शन किया है। जहां बुधवार...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...