back to top
23.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Champions Trophy से पहले PCB में बवाल, कोच जेसन गिलेस्पी ने इस्तीफा दिया, आकिब जावेद होंगे अंतरिम कोच

चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के लेकर विवाद अभी सुलझा भी नहीं था कि पाकिस्तान क्रिकेट के टेस्ट कोच जेसन गिलेस्पी ने कोचिंग पद से इस्तीफा दे दिया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Champions Trophy 2025 की मेजबानी को लेकर पहले ही बवाल मचा हुआ था कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के लिए और मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। पाकिस्तान टेस्ट टीम के हेड कोच जेसम गिलेस्पी ने कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है। पाकिस्तान को हाल ही में साउथ अफ्रीका दौरे के लिए रवाना होना है जिसके ठीक पहले कोच का इस्तीफा देना पाकिस्तान के लिए तगड़ा झटका है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) ने इस बात की आधिकारिक पुष्टी कर दी है। जेसन गिलेस्पी की जगह आकिब जावेद को पाकिस्तान का अंतरिम कोच नियुक्त किया गया है।

PCB के कुछ फैसलों से नाराज थे गिलेस्पी

रिपोर्ट्स के मुताबिक जेसन गिलेस्पी चाहते थे कि उनके असिस्टेंट कोच जिम नीलसन का कार्यकाल बढ़ाया जाए लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से ऐसा करने से मना कर दिया। PCB की ओर से साफ कर दिया गया कि जिम नीलसन का कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू नहीं किया जाएगा। जेसन गिलेस्पी इस बात ने नाखुश थे लिहाजा उन्होंने अपने पद से इस्तीफा (Jason Gillespe Resigned) दे दिया। अब उनकी जगह आकिब जावेद पाकिस्तान के अंतरिम कोच बनाए गए हैं।

किसी भी कोच को रास नहीं आ रही PCB की कार्यशैली

जेसन गिलेस्पी का कार्यकाल केवल 2 महीने का ही रहा। अक्टूबर में पाकिस्तान के टेस्ट मैच कोच गैरी कर्स्टन ने भी राजनीति का शिकार होते हुए अपने कोचिंग पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया था। गैरी के इस्तीफे के बाद जेसन गिलेस्पी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। गैरी कर्स्टन से पहले भी बीते 4 साल में 6 कोच पाकिस्तान की क्रिकेटिंग शैली से तंग आकर इस्तीफा जे चुके हैं। अब अंतरिम तौर पर आकिब जावेद को कोचिंग का जिम्मा सौंपा गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

T20 World Cup: पूर्व PAK खिलाड़ियों का मजाक उड़ाने पर घिरे शादाब खान, PCB ने बयान पर लगाई फटकार

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । टी20 वर्ल्ड कप में नामीबिया को हराकर सुपर-8 में जगह बनाने के बाद पाकिस्तान टीम के शादाब खान...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...