back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PAK vs BAN: बांग्लादेश से मिली करारी हार के बाद बुरी तरह भड़के Shahid Afridi, WTC पाइंट्स टेबल में भी लुढ़के

बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 10 विकेट से हराकर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली जीत दर्ज कर ली। इस हार के बाद पाकिस्तान टीम को काफी आलोचना का शिकार होना पड़ रहा है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रविवार को टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में बांग्लादेश ने कुछ ऐसा कर दिखाया जो आजतक कभी नहीं हुआ था। बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 10 विकेट से मात देकर पाकिस्तान को सोचने पर मजबूर कर दिया। बड़ी हार के बाद शाहिद आफरीदी ने अपनी ही टीम के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली है। पाकिस्तान को सबसे बड़ा झटका WTC Championship Points Table में लगा जहां वह इस हार के बाद आठवें नंबर पर लुढक गए।

WTC पॉइंट्स टेबल में लगा तगड़ा झटका

बांग्लादेश के खिलाफ 10 विकेट से मिली शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान को करारा झटका लगा है। WTC points table में पाकिस्तान 8वे नंबर पर खिसक गया है। अंक प्रतिशत के मामले में भी बांग्लादेश के सामने पाकिस्तान फिसड्डी साबित हुआ है। पाकिस्तान का अंक प्रतिशत जहां 30.56 प्रतिशत है, वहीं बांग्लादेश उनसे लगभग 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 40 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

शहीद आफरीदी हुए गुस्से से लाल

जहां एक तरफ बांग्लादेश के खेमें में खुशी है, वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तानी टीम में सन्नाटा पसरा हुआ है। शहीद आफरीदी ने X पर अपना बयान जारी कर टीम पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा- ’10 विकेट से मिली हार पिच के चयन पर गंभीर सवाल खड़े करती है। 4 गेंदबाजों का चयन किया जबकि एक विशेषज्ञ गेंदबाज को जगह ही नहीं दी। ये पूरी तरह से घरेलू कंडीशन की अनदेखी की गई है। बांग्लादेश को उनके प्रदर्शन का क्रेडिट दिया जाना चाहिए।’

टॉप पर है भारतीय टीम

WTC पाइंट्स टेबल में भारत 68.52 प्रतिशत के साथ टॉप पर काबिज है। जबकि 62.50 जीत प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर है, और तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड ने कब्जा जमाया हुआ है। पाकिस्तान की स्थिति इतनी दयनीय हो चुकी है कि वह 8वें स्थान पर केवल वेस्टइंडीज से ऊपर है।

Advertisementspot_img

Also Read:

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतकर क्रिकेट से सबसे छोटे फॉर्मेट में अपनी बादशाहत कायम कर ली है।...
spot_img

Latest Stories

इस फ्लॉप फिल्म के बाद एक्टर ने बदला नाम की स्पेलिंग, कुछ ऐसा रहा Emraan Hashmi का करियर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में रोमांटिक छवि...

सिर्फ कॉफी के इस्तेमाल से आपके बाल बनेंगे सिल्की और डैंड्रफ फ्री

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में बाल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵