back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Pakistan Cricket की बेहाली आई सामने! स्पंज से पिच का पानी सुखाता दिखा ग्राउंड स्टाफ

लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच चल रहे मैच को बारिश की वजह से रद्द करना पड़ा। इस बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें PCB का ग्राउंड स्टाफ स्पंज से पानी सुखाता दिख रहा है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। पाकिस्तान की मेजबानी में खेले जा रहे Champions Trophy के दौरान कुछ ऐसा हो गया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की जगहंसाई हो रही है। दरअसल, लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच चल रहे मैच को इसलिए रद्द करना पड़ा, क्‍योंकि मैदान में बारिश के पानी को सुखाने में ग्राउंड स्टाफ सक्षम नहीं दिखे। वे मैदान को सुखाने के लिए छोटे से स्‍पंज का उपयोग कर रहे थे, इसी प्रयास में एक ग्राउंड स्टाफ का सदस्य फिसलकर भी गिर गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है।

अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला बीच में रद्द हो गया था

बता दें कि बीते शुक्रवार 28 फरवरी को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मैच नंबर-10 खेला जा रहा था। बारिश के कारण अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया का अहम मुकाबला बीच में रद्द हो गया। बता दें कि दूसरी पारी के दौरान बारिश हो गई। इसके बाद मैदान सुखाने की कोशिश की गई लेकिन वह गीला ही रहा, जिसके चलते यह मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका। 

फिसलकर गिरा ग्राउंड स्‍टाफ का सदस्‍य 

लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पिच पर इतना पानी भर गया था कि ग्राउंड स्टाफ मैदान को सुखाने में सक्षम नहीं दिखा। मैदान की गीली सतह को सुखाने के प्रयास में एक ग्राउंड स्टाफ का सदस्य फिसलकर गिर गया। ऐसे में सोशल मीडिया पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की खूब आलोचना भी हो रही है। 

भारतीय दिग्गज ने कहा- बहुत ही खराब व्यवस्था है

मैच के स्कोरकार्ड पर नजर डालें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 50 ओवर में 273 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 12.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 109 रन बना लिए थे। तभी बारिश ने दस्तक दी और मैच को तुरंत रोक दिया गया। हालांकि बारिश रुकने के बावजूद ग्राउंड स्टाफ निर्धारित समय में मैदान को सुखा नहीं सके। इसको लेकर भारतीय दिग्गज कमेंटेटर हर्षा भोगले ने एक शो के दौरान कहा, “जब अंपायरों ने मैदान पर पैर पटका तो हर जगह पानी फैल गया। वे छोटे स्पंज का उपयोग कर रहे थे जिन्हें हमने तब देखा था जब हम बहुत छोटे थे। ऐसे तो मैदान सुखाने में लगभग 6 घंटे लगते। यह एक प्रमुख टूर्नामेंट है। बहुत ही खराब व्यवस्था है।”

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग में से एक है, जहां हर साल नई-नई कहानियां बनती हैं।...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵