back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Virat Kohli और Rohit Sharma के ODI रिटायरमेंट पर राजीव शुक्ला ने तोड़ी चुप्पी, बताया कब लेंगे संन्यास

टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद यह चर्चा जोर पकड़ रही थी कि विराट कोहली और रोहित शर्मा जल्द ही वनडे क्रिकेट से भी रिटायरमेंट ले सकते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद यह चर्चा जोर पकड़ रही थी कि विराट कोहली और रोहित शर्मा जल्द ही वनडे क्रिकेट से भी रिटायरमेंट ले सकते हैं। लेकिन बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इन अटकलों पर बड़ा बयान देते हुए साफ कर दिया कि फिलहाल ऐसा कुछ नहीं है।

अभी वनडे खेल रहे हैं दोनों दिग्गज

यूट्यूब चैनल पर दिए इंटरव्यू में राजीव शुक्ला ने कहा, “रोहित शर्मा और विराट कोहली अभी वनडे खेल रहे हैं। वो रिटायर हुए ही कहां हैं? बीसीसीआई की पॉलिसी साफ है, हम किसी खिलाड़ी को जबरदस्ती रिटायरमेंट के लिए नहीं कहते। ये फैसला पूरी तरह खिलाड़ी का होता है और बोर्ड उसका सम्मान करता है।

फेयरवेल पर क्या बोले शुक्ला?

सवाल उठाया गया कि क्या रोहित और विराट को सचिन तेंदुलकर जैसा शानदार फेयरवेल मिलेगा? इस पर राजीव शुक्ला ने मजाकिया अंदाज में कहा, “पुल आएगा, तभी तो बताएंगे कि कैसे क्रॉस करना है। उन्होंने कहा कि विराट काफी फिट हैं और रोहित भी बेहतरीन खेल रहे हैं। अभी से उनके फेयरवेल की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

क्या साफ संकेत है?

शुक्ला के बयान से इतना तो तय है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा निकट भविष्य में वनडे से रिटायर नहीं हो रहे हैं। यानी फैंस दोनों दिग्गजों को अभी वनडे फॉर्मेट में खेलते देख पाएंगे। राजीव शुक्ला का बयान फैंस के लिए बड़ी राहत है, क्योंकि विराट और रोहित अभी भी टीम इंडिया के वनडे प्लान का अहम हिस्सा बने रहेंगे।

दोनों खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर करेंगे वापसी 

रोहित शर्मा और विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में 19 से 25 अक्टूबर तक होने वाली वनडे सीरीज में खेलेंगे, T20I और टेस्ट से रिटायरमेंट लेने के बाद उनके वनडे से संन्यास लेने की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से चल रही हैं। कुछ लोगों का कहना था कि ऑस्ट्रेलिया दौरा इन दोनों खिलाड़ियों का आखिरी दौरा हो सकता है। हालांकि रोहित शर्मा और विराट कोहली ने ट्रेनिंग शुरू करके इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक BCCI इस मामले को लेकर शांत है और इन स्टार बल्लेबाजों के फ्यूचर पर फैसला लेने की जल्दी में नहीं है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर Kuldeep Yadav इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। कुलदीप 14 मार्च...
spot_img

Latest Stories

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...