back to top
23.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

R. Ashwin: बस 19 टेस्ट मैच और… फिर अश्विन अपने नाम कर लेंगे अनिल कुंबले का रिकॉर्ड

बांग्लादेश के खिलाफ ऑल राउंड प्रदर्शन के बाद अश्विन (R. Ashwin) चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। अश्विन के फैंस उम्मीद जता रहै हैं कि वह बहुत जल्द अनिल कुंबले (Anil Kumble) का रिकॉर्ड तोड सकते हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत-बांग्लादेश पहले टेस्ट मुकाबले में ऑल राउंडर प्रदर्शन के बाद अश्विन क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन चुके हैं। अश्विन ने पहली पारी में शतक लगाने के बाद दूसरी पारी में गेंदबाजी से भी अपने जौहर दिखाए थे। उन्होंने बांग्लादेश के बल्लेबाजों को अपने फिरकी में फंसाते हुए 6 विकेट लिए थे। अब यह चर्चा आम हो चली है कि अश्विन अनिल कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। 

कुंबले की 619 विकेट पर मंडरा रहा है खतरा

अनिल कुंबले ने अपने क्रिकेट करियर में कुल 619 विकेट लिए थे। जबकि अश्विन ने अबतक खेले गए 101 टेस्ट मैचो में 522 विकेट ले लिए हैं। कुंबले के बाद अश्निन दूसरे ऐसे भारतीय हैं जिसने 500 से ज्यादा टेस्ट विकेट लिए हैं। अपने करियर के 22वें मैच में कुंबले के 108 विकेट के मुकाबले 109 विकेट लेकर बढ़त बना ली थी। यह बढ़त 50 मैचों के बाद भी बनी रही और इस लेवल तक कुंबले के नाम 220 विकेट थे जबकि अश्विन ने 279 विकेट लिए। हालांकि एक सवाल यह भी हो सकता है कि कुंबले के करियर के दौरान पिच सपाट होती थी जबकि अश्विन के समय स्पिन फ्रेंडली पिच होती हैं।

केवल 19 मैच और खेलकर तोड़ सकते है कुंबले का रिकॉर्ड

अश्विन जिस तेजी से विकेट ले रहे हैं उस गति से वह अगले 19 टेस्ट मैचों में कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। उन्होंने प्रति टेस्ट मैच में 5.17 की दर से विकेट लिए हैं। अश्विन गति अगर इसी गति से खेलते रहे तो अगले 19 मैच में कुंबले के 619 विकेट का कीर्तिमान टूट सकता है। भारत को मौजूदा साल में अभी 9 टेस्ट खेलने हैं जिसमें अगर अश्विन को मौका मिला तो विकेट टैली में इजाफा होना तय है। अगर अश्विन शारिरिक तौर पर फिट रहते हैं तो 2025 के अंत तक होने वाले 18 मैचों मे यह रिकार्ड अश्निन के नाम हो जाएगा। हालांकि अगर अश्विन को मौका नहीं मिला तो इसमें 2-3 साल का समय भी लग सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

IND vs BAN U19 World Cup: आज भारत-बांग्लादेश की टक्कर, जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला

नई‍ दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में आज क्रिकेट फैंस को एक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा, जब भारत और बांग्लादेश की...
spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵