back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टीम से बाहर बैठना खलने लगा था: रविचंद्रन अश्विन ने बताई अचानक रिटायरमेंट की असली वजह, बोले- बच्चों के साथ…

भारतीय क्रिकेट के महान स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आखिरकार अपने अचानक इंटरनेशनल रिटायरमेंट की असली वजह बता दी है।

 नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट के महान स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आखिरकार अपने अचानक इंटरनेशनल रिटायरमेंट की असली वजह बता दी है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर पूर्व कप्तान और कोच राहुल द्रविड़ से बातचीत में इस राज़ से पर्दा उठाया।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच लिया था चौंकाने वाला फैसला

दिसंबर 2024 में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान अश्विन ने अचानक रिटायरमेंट का ऐलान कर सभी को हैरान कर दिया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा टेस्ट के बाद उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। अब उन्होंने खुलासा किया कि लगातार विदेशी दौरों पर जाने और बार-बार बेंच पर बैठना उन्हें अंदर से तोड़ रहा था।

”बाहर बैठना और परिवार से दूर रहना मुश्किल था”

अश्विन ने कहा, “टूर पर जाना और बार-बार बाहर बैठना मुझे बहुत खलने लगा। ऐसा नहीं था कि मैं टीम के लिए योगदान नहीं देना चाहता था, लेकिन जब आप लगातार बाहर बैठते हैं तो सोचने लगते हैं कि क्या घर पर बच्चों के साथ समय बिताना बेहतर नहीं होगा? वे बड़े हो रहे हैं और मैं यहां बैठकर क्या कर रहा हूं?

भारत के दूसरे सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज

रविचंद्रन अश्विन ने 2011 में टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने 106 टेस्ट मैचों में 537 विकेट झटके। वनडे में 116 मैचों में 156 विकेट और टी20I में 65 मैचों में 72 विकेट लिए वे अनिल कुंबले के बाद 500 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज हैं। बातचीत के दौरान अश्विन ने द्रविड़ से कहा कि वे उम्रदराज हो चुके थे और बेंच पर बैठना अब बर्दाश्त से बाहर हो रहा था। इसी वजह से उन्होंने परिवार और निजी जीवन को प्राथमिकता देने का फैसला किया। अश्विन का यह खुलासा क्रिकेट फैन्स के लिए उस सवाल का जवाब है, जो उनके अचानक रिटायरमेंट के बाद से लगातार उठ रहा था।

Advertisementspot_img

Also Read:

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर प्रदर्शन करते हैं और यह इच्छा रखते हैं कि आप भी खेल की बदौलत सरकारी...
spot_img

Latest Stories

मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में वेज खाने में मीट मिलने पर बवाल, प्रशासन ने होटल को किया सील

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में...

7 अप्रैल को ही क्‍यों मनाते हैं World Health Day, जानें इसके पीछे की खास वजह

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज पूरे देश में World...

Share Market Today: हफ्ते के दूसरे दिन लाल निशान पर खुला बाजार, Sensex और Nifty दोनों लुढ़के

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार...

Weather Today: दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट जारी, वहीं बिहार के कई जिलों में तेज हवा और बारिश के साथ ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में अप्रैल का मौसम...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵