back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्क्रीनशॉट स्कैम से लेकर फिशिंग तक…जालसाज अपना रहे हैं ठगी के नए-नए तरीके, जानिए बचाव के सरल उपाय

आरबीआई ने पेमेंट सिस्टम को और आसान और स्मार्ट बनाने के लिए एआई आधारित सिस्टम शुरू किया है। लेकिन सिस्टम जितना सरल हो रहा है, साइबर फ्रॉड की चुनौतियां भी उतनी ही तेजी से बढ़ रही हैं।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । देश में डिजिटल ट्रांजैक्शन बढ़ते ही फ्रॉड के मामले भी बढ़ रहे हैं। यूपीआई और नए पेमेंट इंटरफेस के साथ रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा स्मार्टवॉच व कार से पेमेंट जैसे विकल्प लॉन्च किए गए हैं, पर टेक्नोलॉजी के साथ खतरे भी बढ़े हैं। खासकर फेक स्क्रीनशॉट और फिशिंग के जरिए लोगों को ठगने के मामले आम हो गए हैं।

क्‍या कहते हैं एक्सपर्ट ?

एक्सपर्ट के अनुसार, ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए अनजान नंबर से आए कॉल पर ध्यान न दें। अगर कोई केवाईसी या बैंक संबंधी जानकारी के लिए लिंक भेजे तो उस पर क्लिक न करें। अपने कार्ड का CVV और PIN किसी के साथ साझा न करें। मल्टीफैक्टर ऑथेंटिकेशन (MFA) ऑन रखें ताकि सिर्फ OTP आधारित सुरक्षा न रहे। किसी अनजान व्यक्ति को अपना फोन कभी न दें, क्योंकि फोन के जरिये OTP या पिन फॉरवर्ड कराकर खाते से पैसे ट्रांसफर कराए जा सकते हैं।

पब्लिक प्लेस में ब्लूटूथ रखना पड़ सकता है भारी

एक्सपर्ट ने बताया कि फोन की सुरक्षा के लिए पब्लिक प्लेस में ब्लूटूथ जैसे डिवाइसेस को ऑफ रखना जरूरी है। कई बार साइबर अपराधी ब्लूटूथ ऑन रहने की स्थिति में पास आकर किसी मशीन के ज़रिए आपके फोन की डिटेल निकालने की कोशिश करते हैं। इसलिए जब भी आप किसी भीड़भाड़ वाली जगह पर हों, तो अपने फोन का ब्लूटूथ और वाई-फाई बंद रखें।

फेक स्क्रीनशॉट भेजकर हो रही ठगी

आज के दौर में ठग फेक स्क्रीनशॉट के जरिए लोगों को चूना लगा रहे हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक, इंटरनेट पर फर्जी पेमेंट स्क्रीनशॉट बनाना बेहद आसान है और इसके लिए किसी खर्च की जरूरत भी नहीं पड़ती। फ्रॉड करने वाले पहले आपके अकाउंट में 1 रुपये या 2 रुपये ट्रांसफर करते हैं ताकि आपकी UPI आईडी मिल सके। इसके बाद वे कहते हैं कि आपके अकाउंट में बड़ी रकम भेजी गई है और उसका स्क्रीनशॉट भेजते हैं। लेकिन हकीकत में ऐसा कोई ट्रांजैक्शन नहीं हुआ होता। वे आपको झांसे में लेकर खुद को पैसा ट्रांसफर करने के लिए कहते हैं। एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि अगर सिर्फ स्क्रीनशॉट आया है और आपके अकाउंट में पैसे नहीं दिख रहे हैं, तो कभी भी पेमेंट न करें। UPI सिस्टम में ट्रांजैक्शन रीयल टाइम में होता है, अगर पैसे नहीं आए, तो समझिए धोखा हो रहा है।

QR कोड स्कैम से रहें सतर्क

मार्केट में अब QR कोड के जरिए भी फ्रॉड की घटनाएं सामने आ रही हैं। ठग दुकानों के बाहर लगे असली QR कोड को बदलकर नकली कोड चिपका देते हैं, जिससे पेमेंट सीधे उनके अकाउंट में चली जाती है। कई बार QR कोड तो वही दिखता है लेकिन उससे जुड़े नंबर बदल दिए जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि पेमेंट करने से पहले फिजिकली जाकर दुकानदार से वेरीफाई करें कि QR कोड असली है या नहीं और सही व्यक्ति को ही भुगतान हो रहा है। थोड़ी सी लापरवाही बड़ा नुकसान कर सकती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह चुका दिया है, लेकिन आपकी ट्रांसयूनियन सिबिल रिपोर्ट में वह अब भी एक्टिव दिख रहा...
spot_img

Latest Stories

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...