back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Sri Lanka के खिलाफ ODI Series में नहीं खेलेंगे Rohit Sharma, KL Rahul समेत 2 लोग कप्तानी के दावेदार

IND vs SL : भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ 2 अगस्त से वनडे सीरीज खेलनी है। लेकिन इस सीरीज से रोहित शर्मा, विराट कोहली और सुपरस्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को रेस्ट दिया जा सकता है।

नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद टीम इंडिया के कई सीनियर खिलाड़ियों ने आराम लिया है। कप्तान रोहित शर्मा पिछले छह महीने से लगातार खेल रहे हैं। ऐसे में उन्होंने बीसीसीआई से कुछ वक्त की छुट्टी है। इस कारण भारतीय टीमशुभमन गिल की कप्तानी में जिम्बाब्वे दौरे पर है। इसके बाद टीम को श्रीलंका दौरे पर जाना है, जहां टी-20 मैच और 3 वनडे मैच खेलने हैं। इस सीरीज में रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली, बुमराह भी नहीं खेलेंगे। ऐसे में कप्तानी को लेकर दो प्रमुख दावेदार हैं।

जुलाई के अंत में श्रीलंका दौरा

भारतीय टीम को जुलाई के अंत में श्रीलंका दौरे पर जाना है। 27 जुलाई से टी-20 सीरीज की शुरुआत होगी। जबकि, वनडे सीरीज 2 अगस्त से शुरू होगी। वनडे सीरीज की कप्तानी के लिए केएल राहुल और हार्दिक पांड्या दावेदार हैं। पांड्या टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में उप कप्तान थे। वह टीम इंडिया के लिए कप्तानी कर चुके हैं। आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तान थे। उससे पहले गुजरात टाइटंस के कप्तान थे। दूसरी ओर केएल राहुल भी भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी का अनुभव रखते हैं। केएल आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के भी कप्तान हैं। दोनों की दावेदारी पर बीसीसीआई को फैसला लेना है। हालांकि, हार्दिक को कमान मिलने की संभावना ज्यादा है।

केएल और हार्दिक में कौन सफल कप्तान? 

केएल राहुल ने भारतीय टीम के लिए 12 वनडे मैचों में कमान संभाली है। इनमें से 8 मैचों में टीम को जीत मिली है। चार मैचों में हार देखनी पड़ी है। दूसरी ओर हार्दिक पांड्या ने तीन वनडे मैचों में कप्तानी संभाली और दो मैच जीते हैं। केएल राहुल को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया था। पांड्या ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में आखिरी ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी कर टीम को जीत दिलाई थी। 

टीम को सितंबर से जनवरी 2025 के बीच खेलने हैं 10 टेस्ट

अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान करेगा। इसके लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने आईसीसी (ICC) को शेड्यूल भी भेजा है, लेकिन इंडियन टीम वहां जाएगी या नहीं इसे कंफर्म नहीं किया गया है। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत को इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैच खेलने हैं। बता दें, अगले कुछ महीने रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट को प्राथमिकता देंगे। इसकी वजह है कि टीम को सितंबर से जनवरी के बीच 10 टेस्ट मैच खेलने हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद हार्दिक पांड्या के खिलाफ पुणे में शिकायत दर्ज, जश्न के दौरान तिरंगे के अपमान का आरोप; जानिए क्या...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के पुणे में भारतीय क्रिकेटर Hardik Pandya के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के कथित अपमान को लेकर शिकायत दर्ज की...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली में सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल में राहत, जानिए आज के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली समेत देशभर के लोगों...

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...