back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

World Cup 2023: शॉर्ट बॉल के सवाल पर श्रेयस अय्यर भड़के, गुस्से में कह डाली इतनी बात

Shreyas Iyer Viral Video: वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 302 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। मैच में टीम इंडिया के गेंदबाजों से बल्लेबाजों तक का शानदार प्रदर्शन दिखा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 302 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। मैच में टीम इंडिया के गेंदबाजों से बल्लेबाजों तक का शानदार प्रदर्शन दिखा। खासकर कई मैचों में फ्लॉप रहे श्रेयस अय्यर ने इस मैच में बल्लेबाजी से सबका दिल जीत लिया। अय्यर के बल्ले से लंबे-लंबे छक्के निकले। वहीं, मैच बाद प्रेस कॉन्फ्रेस में श्रेयस अय्यर से एक पत्रकार ने शॉर्ट बॉल को लेकर सवाल पूछा तो अय्यर पत्रकार पर भड़क गए, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

गेंद को हिट करने प्रयास करने पर आउट होना तय

पत्रकार ने श्रेयस से शॉर्ट बॉल को लेकर सवाल किया-“आप कहते हैं कि यह मेरे लिए एक समस्या है तो आपका क्या मतलब है? इस पर अय्यर ने जवाब दिया-“क्या आपने देखा है कि मैंने कितने पुल शॉट लगाए हैं। खासकर वे जो चार गए हैं। आप किसी गेंद को हिट करने का प्रयास कर रहे हैं तो आउट होना तय है। भले वह शॉर्ट बॉल हो, ओवरपिच हो। अगर, मैं दो या तीन बार बोल्ड हो जाऊं तो आप सभी कहेंगे- ‘वह इनस्विंग गेंद नहीं खेल सकता। अगर, गेंद सीम कर रही तो वह कट नहीं खेल सकता। अय्यर का कहना है कि शॉर्ट बॉल के खिलाफ उनके कमजोर होने का विचार मीडिया द्वारा बनाई गई धारणा है।

किसी भी गेंद पर आउट होने को बाध्य

श्रेयस ने कहा-खिलाड़ी होने के नाते, हम किसी भी तरह की गेंद पर आउट होने के लिए बाध्य हैं। आप लोगों ने बाहर ऐसा माहौल बना दिया है-वह शॉर्ट गेंद नहीं खेल सकता और मुझे लगता है कि लोग इसे बार-बार उठा रहे हैं। यह आपके दिमाग में नियमित रूप से चलता रहता है। आप बने रहते हैं, उस पर काम कर रहे हैं। अपने घरेलू मैदान में खेलने से उन्हें छोटी गेंदों पर खेल विकसित करने में मदद मिली है।

श्रेयस का बल्ला खूब चला

श्रेयस अय्यर ने 56 गेंदों पर 82 रनों की पारी खेली। 6 शानदार छक्के और 3 चौके लगाए। श्रेयस को लेकर काफी सवाल उठ रहे थे कि नंबर चार पर अय्यर ठीक से नहीं खेल पा रहे हैं, क्योंकि इससे पहले अय्यर लगातार शॉर्ट गेंद पर आउट हो रहे थे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵