back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘स्कूल, अस्पताल, स्टेशन में न दिखें आवारा कुत्ते’ SC का बड़ा आदेश, राज्यों को लगाई फटकार, दिए तीन निर्देश

देश में बढ़ती कुत्तों के हमले और सड़कों पर आवारा पशुओं की समस्या पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने 8 सप्ताह में अपने आदेश को लागू करने के लिए कहा है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में बढ़ती कुत्तों के हमले और सड़कों पर आवारा पशुओं की समस्या पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार 7 नवंबर 2025 को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में तीन बड़े आदेश जारी किए और सभी राज्यों को 8 सप्ताह के भीतर लागू करने के निर्देश दिए। कोर्ट ने कहा कि अब हाईवे, सड़कों, स्कूलों, अस्पतालों और सार्वजनिक स्थानों पर आवारा कुत्ते या पशु नहीं दिखने चाहिए। सभी को शेल्टर होम में रखकर उनका वैक्सिनेशन और स्टरलाइजेशन किया जाए।

पहला आदेश: एमिकस क्यूरी की रिपोर्ट पर राज्य करें काम, जमा करें हलफनामा

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सभी राज्य सरकारें एमिकस क्यूरी कोर्ट द्वारा नियुक्त विशेषज्ञ की सिफारिशों पर तुरंत अमल करें और 8 सप्ताह में कोर्ट को अपनी एक्शन रिपोर्ट व हलफनामा सौंपें। कोर्ट ने नाराजगी जताई कि अब तक सिर्फ दो राज्यों ने ही हलफनामा दाखिल किया है, जबकि आदेश को दो महीने हो चुके हैं।

दूसरा आदेश: हाईवे और सड़कों से हटें आवारा मवेशी, 24 घंटे निगरानी टीम बने

जस्टिस संदीप मेहता की अगुवाई वाली बेंच ने कहा कि राजस्थान हाईकोर्ट के पुराने आदेश को पूरे देश में लागू किया जाए। अब सभी राज्यों के नोडल अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि राष्ट्रीय राजमार्गों, सड़कों और एक्सप्रेसवे से आवारा मवेशियों को तुरंत हटाया जाए। इसके लिए नगर निगमों को पेट्रोलिंग टीमें बनानी होंगी, जो 24 घंटे निगरानी रखेंगी। साथ ही, नागरिकों की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करने का आदेश भी दिया गया है।

तीसरा आदेश: स्कूल, अस्पताल, स्टेशन में न दिखें आवारा कुत्ते

कोर्ट ने कहा कि शैक्षणिक संस्थान, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, हॉस्पिटल, बस अड्डे और रेलवे स्टेशन जैसी जगहों पर बाड़ या अन्य सुरक्षा उपाय किए जाएं, ताकि वहां आवारा कुत्ते न घुस सकें।साथ ही, सभी कुत्तों को वैक्सिनेट और स्टरलाइज कर शेल्टर होम में रखने का निर्देश दिया गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

सुप्रीम कोर्ट ने NCERT कंटेंट पर जताई थी आपत्ति, CJI ने बताई साजिश, 11 मार्च को होगी सुनवाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश की शीर्ष अदालत सुप्रीम कोर्ट ने कक्षा 8 की एक पुस्तक में न्यायपालिका को लेकर प्रकाशित कथित आपत्तिजनक सामग्री पर कड़ा रुख...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...