back to top
16.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्काॅटलैंड ने नामीबिया को पांच विकेट से हराया, बेरिंग्टन-लीस्क की शानदार साझेदारी ने दिलाई जीत

स्काॅटलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की है। बेरिंग्टन-लीस्क की साझेदारी ने जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| टी 20 विश्व कप में ग्रुप बी में नामीबिया और स्काॅटलैंड में मुकाबला हुआ। मुकाबले में स्काॅटलैंड ने रिची बेरिंगटन और माइकल लीस्क की शानदार साझेदारी की बदौलत नामीबिया को पांच से शिकस्त दी है। टी20 क्रिकेट के इतिहास में नामीबिया के खिलाफ यह स्कॉटलैंड ने पहले जीत हासिल की है। बारबाडोस के केसिंगटन ओवल में टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते उतरी नामिबिया ने 155 रन बनाया था।

स्काॅटलैंड ने 18.3 ओवर्स में देखा जाए तो 157 रन बनाकर पांच विकेट से मुकाबला जीत लिया था। इस मुकाबले में स्काॅटलैंड को लेकर माकल लीस्क ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इस मुकाबले में कमाल दिखाया।

मुकाबले का टर्निंग प्वाइंट रिची बेरिंग्टन और माइकल के बीच साझेदारी को बताया गया। 10 ओवर में स्काॅटलैंड ने तीन विकेट खोया था। ऐसे में टीम को बड़ी साझेदारी बनाना था। इस दौरान बेरिंग्टन और लीस्क के बीच शानदार 74 रन की साझेदारी हुई थी। बेरिंग्टन की बात करें तो उन्होंने 47 रन की पारी खेली। लीस्क ने 35 रन बनाया था।

लक्ष्य का पीछे करने उतरी स्काॅटलैंड का पहला विकेट 23 रन के स्कोर पर गिर गया। जिसके बाद लगातार विकेट गिरते चले गए। इसके बाद टीम का मोर्चा बेरिंगटन और माइकल लीस्क ने संभाल लिया था। दोनों के बीच 74 रन की शानदार साझेदारी हुई। इस मुकाबले का रूख स्काॅटलैंड की तरफ मोड़ दिया। मुकाबले में मैथ्यू क्राॅस ने तीन और ग्रीव्स ने चार रन बनाया था। नामीबिया की तरफ से इरेसमस ने दो विकेट लिया। रुबेन, लुंगामिनी और बरनार्ड को एक-एक विकेट हासिल हुए।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

पाकिस्तान की बढ़ी मुश्किलें, आज नामीबिया से होगी निर्णायक जंग, हार मिली तो विश्व कप से बाहर

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । भारत के हाथों मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान की टी-20 विश्व कप यात्रा संकट में घिर गई है। जो...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली की इन जगहों में कर सकते हैं प्री वेडिंग शूट, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शादी का मौसम शुरू होने...

Vastu Tips: तरक्की पाने के लिए रखें इन वास्तु उपायों का ध्यान, तरक्की हो जाएगी डबल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) घर...

Astro Today 25 March 2026: मीन राशि -नहीं इनकम के सोर्स मिलेंगे, धन लाभ हो सकता है

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵