back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

थाईलैंड ओपन: विश्व की नंबर एक यामागुची को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचीं सिंधु

बैंकॉक, 20 मई (आईएएनएस)। दो ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने शुक्रवार को यहां विश्व चैंपियन जापान की अकाने यामागुची को हराकर थाईलैंड ओपन 2022 के महिला एकल के सेमीफाइनल में जगह बनाई। पूर्व विश्व चैंपियन सिंधु ने इम्पैक्ट एरिना में बीडब्ल्यूएफ सुपर 500 स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में दुनिया की नंबर 1 जापानी शटलर को 21-15, 20-22, 21-13 से मात दी। पहले गेम में सिंधु और यामागुची ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और 14-ऑल पर बराबरी कर ली। भारतीय शटलर ने अगले पांच अंक जीते और मैच में 1-0 की बढ़त बना ली। सिंधु ने हमला करना जारी रखा और दूसरे गेम के ब्रेक में 11-5 की बढ़त बना ली। हालांकि, बाद में जापानी शटलर ने वापसी करते हुए सिंधु को पीछे करके एक-एक से गेम को बराबर कर दिया। सिंधु ने निर्णायक मुकाबले में बढ़त हासिल की और मैच जीत लिया। इस जीत के साथ सिंधु ने अकाने यामागुची के साथ हेड टू हेड रिकॉर्ड में 14-9 से आगे बढ़ गई। वल्र्ड नंबर 7 सिंधु शनिवार को सेमीफाइनल में वल्र्ड नंबर 4 और टोक्यो 2020 चैंपियन चीन की चेन यू फी से भिड़ेंगी। विशेष रूप से सिंधु एकमात्र भारतीय शटलर हैं जो अभी भी थाईलैंड ओपन में बनी हुईं हैं। साइना नेहवाल और एचएस प्रणय पहले दौर से बाहर हो गए, जबकि किदांबी श्रीकांत 16वें के दौर से बाहर हो गए थे। –आईएएनएस आरजे/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...