back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Kohli Viral Video: कोहली की हरकत से हैरान हो गए ग्राउंडसमैन, वीडियो देखकर खूब हंस रहे लोग

Viral Kohli: विराट कोहली अपने आक्रामक बल्लेबाजी और रिकॉर्ड्स के लिए चर्चा में हैं। वहीं, एक वीडियो को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। विराट कोहली अपने आक्रामक बल्लेबाजी और रिकॉर्ड्स के लिए चर्चा में हैं। वहीं, एक वीडियो को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। कोहली के वायरल इस वीडियो को देखकर उनके फैंस भी खूब हंस रहे हैं। वहीं, कोहली की इस हरकत से ग्राउंड्समैन हैरान हो गए। यह वीडियो एशिया कप 2023 के सुपर-4 मुकाबले में शुक्रवार को भारत और बांग्लादेश के बीच मैच का है। मैच में विराट कोहली को रेस्ट मिला था, लेकिन मैदान पर उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया कि फैंस का दिल जीत लिए।

कोहली का रिएक्शन वायरल

बांग्लादेश के खिलाफ शुक्रवार के मैच के दौरान विराट पहले वाटर ब्वॉय बनकर मैदान पर डांस करते पहुंच गए। इसका वीडियो भी वायरल हुआ। दूसरा मजेदार वाकया तब हुआ, जब कोहली डग आउट के बाहर खड़े थे और ग्राउंड्समैन ने हॉर्न बजा दिया। उस वक्त विराट अचानक चौंक गए और डग आउट की ओर भागे। उनका यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका। इसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

भारत को बांग्लादेश ने हराया

भारत बनाम बांग्लादेश मुकाबले में टीम इंडिया ने 5 बदलाव किए थे। बांग्लादेश ने पहले बैटिंग कर 265 रन बनाए, लेकिन टीम इंडिया 6 रनों से मुकाबला हार गई। टीम से शुबमन गिल ने शतक लगाया। इनके अलावा कोई बल्लेबाज बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सका।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल और सोने के आज के दाम: जानिए किन शहरों में हुए बदलाव और नई कीमतें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज सुबह देशभर में पेट्रोल और...

1 या 2 अप्रैल कब मनाई जाएगी Hanuman Jayanti? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

दोस्तों के साथ बनाए इन जगहों पर घूमने का प्लान, सफर बनेगा खास

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना घूमने के...

Vastu Tips: इन चीजों को न लेकर आएं घर, लगता है दोष होती है कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। घर परिवार में सुख समृद्धि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵