नई दिल्ली, रफ्तार। दुनियाभर के करोड़ों फैंस 26 जुलाई से शुरू हो रहे पेरिस ओलंपिक का इंतजार कर रहे हैं। पेरिस ओलंपिक 2024 में 206 देशों के एथलीट्स भाग ले रहे हैं। इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी ने रूस और बेलारूस की टीम शामिल होने की मंजूरी नहीं दी है। भारत से 120 एथलीट्स हिस्सा लेंगे। मगर, आपको ओलंपिक इतिहास के सबसे सफल एथलीट के बारे में पता है? इस एथलीट सबसे अधिक बार गोल्ड मेडल जीता है। इनका नाम माइकल फेल्प्स है।
माइकल फेल्प्स ने जीते हैं 23 गोल्ड मेडल
माइकल फेल्प्स ने कुल 23 ओलंपिक गोल्ड मेडल जीते हैं। पूर्व अमेरिकी तैराक फेल्प्स के रिकॉर्ड को कोई खिलाड़ी नहीं तोड़ पाया है। माइकल ने 23 गोल्ड समेत कुल 28 मेडल जीते हैं। उन्होंने व्यक्तिगत स्पर्धाओं में 18 गोल्ड मेडल जीतकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। साल 2008 बीजिंग ओलंपिक में 8 गोल्ड मेडल जीते थे। यह एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड है, जिसे अब तक कोई एथलीट नहीं तोड़ सका है। मतलब किसी एथलीट ने एक ओलंपिक में इतने गोल्ड मेडल नहीं जीते हैं।
मां ने तैराकी के लिए किया था प्रोत्साहित
माइकल की इस उपलब्धि में उनकी मां का बड़ा हाथ है। उनकी मां ने उन्हें बचपन से तैराकी सीखने के लिए प्रोत्साहित किया। इससे उनकी जिंदगी बदल गई। उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज माइकल की कुल संपत्ति 800 करोड़ से अधिक है।
इस बार 329 इवेंट्स होंगे
इस बार 329 इवेंट्स आयोजित किए जाएंगे। अधिकतर इवेंट्स पेरिस के बाहरी इलाकों में बने ओलंपिक स्टेडियम-स्टेड द फ्रांस में होंगे। 11 अगस्त को फ्रांस में ओलंपिक खेल खत्म होंगे। 28 अगस्त से पैरालंपिक गेम्स शुरू होने हैं।
भारत को इस बार निशानेबाजों से अधिक उम्मीदें
1. एलावेनिल वलारिवान और रमिता जिंदल-महिला 10 मीटर एयर राइफल इवेंट।
2. मनु भाकर और रिदम सांगवान-महिला 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट।
3. मनु भाकर और ईशा सिंह-महिला 25 मीटर पिस्टल इवेंट।
4. सिफ्त कौर सामरा और अंजुम मुद्गिल-महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन इवेंट।
5. सरबजोत सिंह, मनु भाकर, अर्जुन सिंह चीमा और रिदम की जोड़ी-10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट।
6. सरबजोत सिंह, अर्जुन चीमा-पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट।
7. संदीप सिंह, एलावेनिल के अलावा अर्जुन और रमिता की जोड़ी-10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट।
8. एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, स्वप्निल कुसाले-पुरुष 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन इवेंट।
9. अनीश भानवाला, विजयवीर सिंद्धू-पुरुष 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल इवेंट।
10. संदीप सिंह, अर्जुन बाबुता-पुरुष 10 मीटर एयर राइफल इवेंट।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




