back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs ZIM 3rd T20 : जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे मैच के लिए भारतीय टीम में होगा बड़ा बदलाव, कौन होंगे बाहर?

IND vs ZIM T20 Series : भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा टी-20 मैच 10 जुलाई को हरारे में खेला जाएगा। इस मैच के लिए भारत प्लेइंग-11 में बदलाव कर सकता है।

नई दिल्ली, रफ्तार। भारत और जिम्बाब्वे के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज बराबरी पर पहुंच गई है। दो मैच खेले गए और दोनों टीमों ने एक-एक मुकाबला जीता है। अब टीमों की नजर तीसरे मैच पर है, जो 10 जुलाई को हरारे में खेला जाएगा। भारत से इस सीरीज में चार खिलाड़ी डेब्यू कर चुके हैं। इनमें ध्रुव जुरेल, अभिषेक शर्मा, रियान पराग, साई सुदर्शन शामिल हैं। तीसरे मैच के लिएभारतीय स्क्वाड में बदलाव होगा। इस मैच में संजू सैमसन, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल खेलेंगे। ऐसे में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में बदलाव के आसार हैं। अभिषेक पहले मैच में जीरो रन पर आउट हुए थे, लेकिन दूसरे मैच में सिर्फ 46 गेंदों पर शतक जड़ दिया। अभिषेक की आतिशी पारी से ही इंडिया मैच जीती। इस कारण वह तीसरे मैच में कप्तान शुभमन गिल के साथ ओपनिंग कर सकते हैं। 

ध्रुव जुरेल हो सकते हैं बाहर

रुतुराज गायकवाड़ ने दूसरे मैच में 77 रनों की पारी खेली है। ऐसे में तीसरे मैच में उन्हें मौका मिलना स्वभाविक है। रुतुराज तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आ सकते हैं। ध्रुव जुरेल पहले मैच में खास कमाल नहीं दिखाए। इनकी जगह तीसरे मैच में संजू सैमसन को मौका मिलने की संभावना है। संजू की विकेटकीपिंग स्किल कमाल की है। पांचवें नंबर पर रिंकू सिंह खेलने आ सकते हैं। हर मौके पर रिंकू ने अपने आप को साबित किया है। डेथ ओवरों में उनकी बैटिंग कमाल की होती है। जब वह लय में होते हैं तो गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा सकते हैं। शिवम को रियान पराग की जगह उतारे जाने की संभावना है। 

आवेश और मुकेश संभाल सकते हैं गेंदबाजी की जिम्मेदारी

गिल ने पहले मैच में खलील अहमद को मौका दिया था। फिर दूसरे मैच में बाहर किया था। तीसरे मैच में आवेश खान और मुकेश कुमार को तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। दोनों ने दूसरे मैच में 3-3 विकेट झटके थे। टीम को जीत दिलाने में उनकी अहम भूमिका रही। रवि बिश्नोई ने दोनों मैचों में कमाल का प्रदर्शन किया है। तीसरे मैच में बतौर ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर खेल सकते हैं। 

तीसरे टी20 मैच के लिए भारतीय की संभावित प्लेइंग-11 

कप्तान शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, रिंकू सिंह, अभिषेक शर्मा, संजू सैसमन, शिवम दुबे, साई सुदर्शन, वॉशिंगटन सुंदर, आवेश खान, मुकेश कुमार, रवि बिश्नोई। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

IND vs ZIM Pitch Report: आज चेपॉक में रन बरसेंगे या स्पिनर्स दिखाएंगे दम? जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में आज भारत और जिम्बाब्वे आमने-सामने होंगे। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम...
spot_img

Latest Stories

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...