back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPL 2024 का दूसरा सीजन खेला जा सकता है इस देश में, Teams ने खिलाड़ियों को दिया खास निर्देश

IPL 2024 Second Leg : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 को लेकर बड़ा अपडेट आया है। लीग के 17वें सीजन के दूसरे चरण के मैच दूसरे देश में खेले जाएंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 को लेकर बड़ा अपडेट आया है। लीग के 17वें सीजन के दूसरे चरण के मैच दूसरे देश में खेले जाएंगे। गौरतलब है कि बीसीसीआई (BCCI) ने आईपीएल 2024 (IPL 2024) के लिए पहले सिर्फ 21 मैचों का शेड्यूल जारी हुआ था। तब कहा गया था कि बाकी का शेड्यूल लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के बाद जारी की जाएगी। खबर आ रही कि दूसरे चरण के सभी मैच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आयोजित होंगे।

खिलाड़ियों को पासपोर्ट जमा करने को कहा

IPL 2022 में भी लोकसभा चुनाव के कारण टूर्नामेंट का पहला चरण यूएई में आयोजित किया गया था। द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक कुछ आईपीएल फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ियों से पासपोर्ट जमा करने को कहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया ने सूत्र के हवाले से बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी चुनावी कार्यक्रम के बाद BCCI फैसला करेगा कि आईपीएल मैचों को दुबई ले जाया जाए या नहीं।

BCCI शीर्ष अधिक दुबई में ही

फिलहाल BCCI के कुछ शीर्ष अधिकारी दुबई में IPL के दूसरे भाग के आयोजन की संभावना तलाशने को दुबई में हैं। हालांकि, BCCI के सूत्रों ने कहा है कि लीग भारत में ही होगी। सूत्रों ने कहा कि फ्रेंचाइजियों ने अंतिम समय में किसी बदलाव की स्थिति में वैधता संबंधी किसी भी समस्या को कम करने के लिए एहतियात के तौर पर पासपोर्ट लिए हैं।

22 मार्च से शुरू हो रहा IPL

IPL का पहला चरण 22 मार्च से भारत में ही शुरू होगा। पहला मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (CSK vs RCB) के बीच होगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

नीतीश रेड्डी के पिता ने बेटे के क्रिकेट के लिए छोड़ दी थी सरकारी नौकरी, बांग्लादेश के खिलाफ खूब गरजा था बल्ला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारत के ऑल राउंडर खिलाड़ी नीतीश रेड्डी के पिता मुतयाला रेड्डी ने हिंदुस्तान जिंक की सरकारी नौकरी से 25 साल...
spot_img

Latest Stories

गर्मियों में फटी एड़ियों का इलाज, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू होते...

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵