back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPL 2024: ऐसा था रोहित शर्मा का रिएक्शन, जब धोनी लगा रहे थे हार्दिक की गेंदों पर छक्के

MI Vs CSK: सीएसके से मैच हारने के बाद एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या फिर फैंस के निशाने पर हैं। वहीं, हार्दिक की पिटाई के बाद रोहित शर्मा का रिएक्शन भी वायरल हो रहा है।

नई दिल्ली, रफ्तार। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मैच से जुड़ी दो चीजें सोशल मीडिया पर छायीं हैं। पहली मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या की गेंदों पर महेंद्र सिंह धोनी के छक्के और दूसरा उस ओवर के दौरान रोहित शर्मा के रिएक्शन। दरअसल, पांड्या के कप्तान बनने के बाद से वह विवादों से घिरे हैं। पूर्व कप्तान रोहित से भी उनके संबंध बिगड़ने से जुड़ी तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। अब रोहित के हालिया रिएक्शन से फिर दोनों के रिश्तों की पुष्टि हो रही है।

3 ओवर में 43 रन दिए

दरअसल, इस मैच में हार्दिक पांड्या की गेंदबाजी में जमकर पिटाई हुई। पांड्या ने गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 43 रन खर्च किए। इसमें से 26 रन आखिरी ओवर में लुटाए। इस ओवर में एमएस धोनी ने हार्दिक की खूब पिटाई की। हालांकि मैच में एमआई के कप्तान ने 2 विकेट भी हासिल किए।

पांड्या की पिटाई पर रोहित का रिएक्शन

मुंबई इंडियंस की ओर से आखिरी ओवर करने कप्तान हार्दिक पांड्या आए थे। उनको क्या पता था यह ओवर काफी महंगा साबित होगा। ओवर की दूसरी गेंद पर पांड्या को डेरिल मिचेल की विकेट मिली। फिर क्रीज पर धोनी आए। उन्होंने लगातार तीन गेंदों पर 3 छक्के जड़े। धोनी की बल्लेबाजी और हार्दिक की पिटाई देखकर रोहित भी हल्का मुस्कुरा रहे थे। रोहित का यह रिएक्शन वायरल हो रहा है।

कप्तान की गेंदबाजी के कारण हारी मुंबई : यूजर्स

इस आईपीएल के शुरुआती तीन मैचों में हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी की थी। इस दौरान हार्दिक काफी महंगे साबित हुए थे। फिर उन्होंने दो मैचों में गेंदबाजी नहीं की थी, लेकिन चेन्नई के खिलाफ इस मैच में हार्दिक फिर गेंदबाजी करने उतरे और बहुत महंगे साबित हुए। इसके बाद हार्दिक पर सवाल उठने लगे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि हार्दिक को आखिरी ओवर नहीं करना चाहिए था।

प्लेऑफ की राह होगी मुश्किल

सीएसके से हार के बाद मुंबई इंडियंस प्वाइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर चली गई है। इस सीजन मुंबई की 6 मैचों में चौथी हार है। दो मैच टीम अपने होमग्राउंड पर हारी है। मुंबई एक या दो मैच और हारती है तो उसके लिए प्लेऑफ की राह बेहद मुश्किल हो सकती है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026 से पहले MS धोनी पर बड़ा बयान: एक्स-CSK खिलाड़ी बोले- अब युवाओं को जिम्मेदारी देने का समय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है और एक बार फिर सबसे ज्यादा चर्चा में रहने...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...