back to top
17.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BCCI अध्यक्ष पद की रेस में उतरा दिग्गज क्रिकेटर! इंग्लैंड में हुई है गुप्त बातचीत, बड़ा ऐलान जल्द संभव

BCCI अध्यक्ष पद के लिए एक दिग्गज भारतीय क्रिकेटर की इंग्लैंड में गुप्त बातचीत के बाद दावेदारी मजबूत मानी जा रही है, सितंबर में होने वाली AGM में आपसी सहमति से नए अध्यक्ष का नाम सामने आ सकता है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में एक बार फिर बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। मौजूदा अध्यक्ष रोजर बिन्नी का कार्यकाल अब अपने अंतिम पड़ाव पर है और बोर्ड में अगली बड़ी जिम्मेदारी संभालने की चर्चा तेज हो गई है। दिलचस्प बात यह है कि इस बार अध्यक्ष की कुर्सी के लिए किसी राजनेता या उद्योगपति का नहीं, बल्कि क्रिकेट की पिच पर रिकॉर्डों की झड़ी लगाने वाले एक महान खिलाड़ी का नाम सबसे आगे चल रहा है।

इंग्लैंड में हुई बातचीत, नाम पर बनी सहमति?

सूत्रों की मानें तो इस दिग्गज क्रिकेटर से इंग्लैंड में एक सीनियर अधिकारी ने व्यक्तिगत मुलाकात की है। दोनों के बीच लंबी चर्चा भी हुई है, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि वह खिलाड़ी BCCI अध्यक्ष पद की रेस में अपनी मौजूदगी दर्ज करा सकता है। हालांकि, अभी तक उस खिलाड़ी के नाम पर से पर्दा नहीं उठा है।

बोर्ड को चाहिए ‘क्रिकेट का चेहरा’

BCCI के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि यदि बोर्ड की कमान फिर से किसी प्रतिष्ठित क्रिकेटर के हाथों में जाती है, तो इससे बोर्ड की छवि और विश्वसनीयता दोनों को मजबूती मिलेगी। जाहिर है, पिछले कुछ सालों में सौरव गांगुली जैसे पूर्व कप्तान ने बतौर अध्यक्ष एक नई परंपरा की शुरुआत की थी, और अब शायद उसी राह पर अगला कदम बढ़ रहा है।

क्या इस बार भी नहीं होगा चुनाव?

जानकारी के अनुसार सितंबर के आखिर में BCCI की सालाना आम बैठक (AGM) होनी है। इस बैठक में अध्यक्ष समेत उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष और IPL चेयरमैन जैसे अहम पदों पर फैसला लिया जाएगा। हालांकि सूत्रों का दावा है कि इस बार भी चुनाव की नौबत शायद ही आए। पिछली बार की तरह ‘आपसी सहमति’ से ही सारे पदों पर नियुक्ति तय मानी जा रही है।

राजनीतिक रसूख बनाम क्रिकेट की समझ

बीसीसीआई के भीतर यह भी चर्चा है कि कुछ नेता और प्रशासक पद की दौड़ में हैं, लेकिन बोर्ड के अहम हितधारक चाहते हैं कि ‘क्रिकेट को क्रिकेटर ही संभाले’। ऐसे में इस बार क्रिकेट की गहराई से समझ रखने वाला कोई चेहरा सामने आ सकता है जो ना सिर्फ खेल को जानता हो, बल्कि उसकी अंतरराष्ट्रीय साख भी हो।

बिन्नी ने दी विदाई की तैयारी के संकेत

मौजूदा अध्यक्ष रोजर बिन्नी सितंबर में 70 वर्ष के हो जाएंगे, और बोर्ड के नियमों के अनुसार, उन्हें पद से हटना होगा। हालांकि, हाल में पास हुए नेशनल स्पोर्ट्स बिल के चलते उम्र सीमा को 75 साल तक बढ़ाने की बात भी सामने आई है। लेकिन संभावना यही जताई जा रही है कि AGM में नया अध्यक्ष चुन लिया जाएगा।

 कौन है वो क्रिकेटर?

इस समय क्रिकेट गलियारों में सिर्फ एक ही सवाल गूंज रहा है़ कौन है वो दिग्गज जो बीसीसीआई का अगला चेहरा बन सकता है? इस सवाल का जवाब अब AGM के करीब आते-आते सामने आ सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू होने से पहले बीसीसीआई ने सभी टीमों के लिए नई गाइडलाइंस जारी कर दी हैं।...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵