back to top
23.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

WCL 2025 : युवराज सिंह की कप्तानी में खेला जाएगा India vs Pakistan मुकाबला, जानिए कहां देखें लाइव टेलीकास्ट?

18 जुलाई से वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 की शुरुआत हो चुकी है। इस टूर्नामेंट में कुल छह टीमें हिस्सा ले रही हैं और हर टीम में एक से बढ़कर एक नामचीन खिलाड़ी मौजूद हैं।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 की शुरुआत शुक्रवार, 18 जुलाई से हो चुकी है। पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों के इस टूर्नामेंट का क्रिकेट प्रेमियों को लंबे समय से इंतजार था। भारत की टीम, जिसकी कप्तानी युवराज सिंह कर रहे हैं, अपना पहला मैच पाकिस्तान चैंपियंस के खिलाफ खेलेगी, जिसकी कमान शाहिद अफरीदी के हाथों में है। आइए जानें यह मुकाबला भारतीय समयानुसार कब शुरू होगा और इसे लाइव कहां देखा जा सकता है।

भारत का यह पहला मुकाबला होगा, जबकि पाकिस्तान इससे पहले एक मैच खेल चुका होगा। यह टूर्नामेंट का चौथा मैच होगा, जिसमें शिखर धवन, सुरेश रैना और हरभजन सिंह जैसे बड़े नाम खेलते नजर आएंगे। भारत की टीम इस मैच से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला आज ही पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा।

दिग्गजों की होगी सीधी टक्कर

इस टूर्नामेंट में कुल छह टीमें हिस्सा ले रही हैं और हर टीम में एक से बढ़कर एक नामचीन खिलाड़ी मौजूद हैं। इंग्लैंड की टीम में रवि बोपारा, लियाम प्लंकेट, एलिस्टर कुक और इयान बेल जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम की बात करें तो उसमें ब्रेट ली, क्रिस लिन, बेन कटिंग और आरोन फिंच जैसे बड़े नाम शुमार हैं। साउथ अफ्रीका की ओर से एबी डिविलियर्स, हाशिम आमला, जेपी डुमिनी, इमरान ताहिर और एल्बी मोर्कल जैसे सितारे मैदान में उतरेंगे। वहीं पाकिस्तान की टीम में शाहिद अफरीदी, अब्दुल रज्जाक, सोहैल तनवीर और शोएब मलिक जैसे धुरंधर खिलाड़ी नजर आएंगे।

कब खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला?

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। यह बहुप्रतीक्षित मुकाबला रविवार, 20 जुलाई को खेला जाएगा।

मैच का समय क्या है?

भारत के दिग्गजों से सजी इंडिया चैंपियंस और पाकिस्तान की पाकिस्तान चैंपियंस टीम के बीच यह मुकाबला रात 9 बजे से शुरू होगा। क्रिकेट के इन पुराने सितारों के बीच होने वाली यह भिड़ंत बेहद रोमांचक मानी जा रही है, क्योंकि दोनों टीमों में कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं।

पाकिस्तान चैंपियंस टीम के खिलाड़ी

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में पाकिस्तान चैंपियंस की टीम दिग्गज खिलाड़ियों से सजी हुई है। टीम की कमान शाहिद अफरीदी के हाथों में होगी। उनके साथ मैदान में उतरने वाले प्रमुख खिलाड़ी में शरजील खान, कामरान अकमल, यूनिस खान, मिस्बाह-उल-हक, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), शोएब मलिक, अब्दुल रज्जाक, वहाब रियाज, सईद अजमल, सोहेल तनवीर, सोहेल खान, आसिफ अली, सोहैब मकसूद, आमिर यामीन शामिल है। 

इंडिया चैंपियंस टीम के खिलाड़ी

इंडिया चैंपियंस की कमान पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह संभाल रहे हैं। टीम में कई नामी सितारे शामिल हैं जो दर्शकों को पुरानी यादें ताज़ा कराएंगे। इनमें शिखर धवन, सुरेश रैना, गुरकीरत सिंह, इरफ़ान पठान, स्टुअर्ट बिन्नी, युसूफ पठान, अंबाती रायुडू (विकेटकीपर), रोबिन उथप्पा (विकेटकीपर), हरभजन सिंह, पवन नेगी, पियूष चावला, सिद्धार्थ कौल, वरुण आरोन, विनय कुमार, अभिमन्यु मिथुन शामिल हैं। 

इंडिया बनाम पाकिस्तान मुकाबला कहां देखें लाइव?

इंडिया चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच होने वाले इस रोमांचक मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, अगर आप इस मैच को मोबाइल या अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देखना चाहते हैं, तो इसकी लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप पर उपलब्ध होगी।

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स की टीमें और उनके कप्तान

इंडिया- युवराज सिंह 

पाकिस्तान- शाहिद अफरीदी

साउथ अफ्रीका- एबी डिविलियर्स

वेस्टइंडीज- क्रिस गेल

इंग्लैंड- इयोन मॉर्गन

ऑस्ट्रेलिया- ब्रेट ली

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵