back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPL में सबसे तेज अर्धशतक मारने वाले अभिषेक शर्मा के गुरु कौन हैं? बेहतरीन पारी के बावजूद खुश नहीं

Abhishek Sharma: मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की हालात बुधवार को अभिषेक शर्मा ने पतली कर दी। उन्होंने आईपीएल 2024 की सबसे तेज फिफ्टी मारी।

नई दिल्ली, रफ्तार। मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की हालात बुधवार को अभिषेक शर्मा ने पतली कर दी। उन्होंने आईपीएल 2024 की सबसे तेज फिफ्टी मारी। इसके बावजूद अभिषेक के गुरु युवराज सिंह खुश नहीं हैं। युवराज ने अभिषेक की पारी को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसमें युवराज ने अभिषेक की बल्लेबाजी के लिए तारीफ की है, लेकिन आउट होने के तरीके को लेकर नाराजगी भी जताई है।

सनराइजर्स हैदराबाद ने खड़ा किया सबसे बड़ा स्कोर

बता दें मयंक अग्रवाल के आउट होने के बाद अभिषेक मैदान में आए थे। वह आते ही आक्रामक दिखे। अभिषेक की धुआंधार बल्लेबाजी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। अभिषेक को लेकर युवराज ने एक्स पर लिखा है-वाह अभिषेक सर वाह! बहुत ही शानदार पारी खेली, लेकिन आउट होने के लिए क्या बेहतरीन शॉट चुना। उन्होंने अभिषेक की खिंचाई करते हुए लिखा-लातों के भूत बातों से नहीं मानते। युवराज ने आगे लिखा-स्पेशल चप्पल इंतजार कर रहा है।

युवी के अंदाज में अभिषेक ने की बल्लेबाजी

बता दें युवराज सिंह को अभिषेक अपना गुरु मानते हैं। युवी ने उन्हें ट्रेंड किया है। इसका जिक्र सुरेश रैना ने भी कमेंट्री के दौरान किया था। उन्होंने कहा कि युवराज ने अभिषेक के साथ काफी वक्त बिताया है। आज अभिषेक ने युवी के अंदाज में बल्लेबाजी की है।

ग्रेट नॉक बाई क्लासी

युवराज ने अपने पोस्ट में अभिषेक को टैग भी किया है। उन्होंने हेनरिक क्लासेन की भी तारीफ की है। उन्होंने लिखा-ग्रेट नॉक बाई क्लासी। क्लासेन ने 34 गेंदों पर 80 रनों की पारी खेली थी। गौरतलब है कि अभिषेक ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 23 गेंदों पर 63 रनों की पारी खेली थी। अभिषेक ने 16 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया था। उन्होंने 7 छक्के और तीन चौके लगाए थे। पीयूष चावला की गेंद पर वह आउट हुए। उनका कैच बाउंड्री लाइन पर पकड़ा गया था। इस गेंद को भी अभिषेक ने सिक्स के लिए खेला था, लेकिन गेंद ऊपर गई और बाउंड्री के बिल्कुल करीब नमन धीर ने कैच लपक लिया था।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

आर या पार…टीम इंडिया का सेमीफाइनल संकट, अगर मिली हार तो इन 4 खिलाड़ियों के टी20 करियर भी लग सकता है ग्रहण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच अहम मुकाबला होने जा रहा है। भारत...
spot_img

Latest Stories

Yami Gautam से Danish Iqubal तक ‘धुरंधर 2’ में दिखाया अपना जादू, कैमियो रोल में आए नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

बिना UPSC पास किए भी बन पाएंगे IAS अधिकारी, जानिए कैसे होगा ये संभव?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में बड़ी संख्या में ऐसे...

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...