back to top
34.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और T20 सीरीज से बाहर होंगे बुमराह? BCCI ने दिया बड़ा अपडेट

भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 22 जनवरी से वनडे और टी20 सीरीज खेली जानी है। जसप्रीत बुमराह इस सीरीज में टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क। बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी गंवाने के बाद टीम इंडिया के लिए अब एक नए मुसीबत खड़ी हो गई है। टीम के विकेट टेकर बॉलर जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने की खबर आई है। जनवरी के आखिरी सप्‍ताह से भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 और वनडे सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज में भारत मेजबानी करेगा। भारत-इंग्‍लैंड के बीच होने वाली टी20 और वनडे सीरीज से जसप्रीत बुमराह बाहर हो सकते हैं। बता दे कि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए टेस्ट मैच के दौरान गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की पीठ में कुछ परेशानी हुए थी जिसके चलते उन्‍हें मैच के बीच ही मैदान छोड़ना पड़ा था। वह दर्द के चलते मैदान से बाहर हो गए थे। वहीं अब टीम इंडिया Champions Trophy 2025 पर नजर रख रही है। बुमराह की इंजरी को देखते हुए उन्हें ब्रेक दिया जा सकता है।

सिडनी टेस्‍ट के दौरान हुए चोटिल

जसप्रीत बुमराह पीठ में दर्द के चलते सिडनी टेस्ट के दौरान हॉस्पिटल भी गए थे। यहां उनकी स्कैनिंग हुई थी। लेकिन, बुमराह की इंजरी को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अभी कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया है। अगर बुमराह की चोट ज्यादा जोखिम भरी हुए है तो टीम इंडिया के लिए ये अच्‍छी खबर नहीं है और उन्‍हें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से भी बाहर होना पड़ सकता है। लेकिन आगामी दिनों में होने वाली इंग्लैंड-भारत के बीच टी20 और वनडे सीरीज पर भारत का फोकस है। गुप्‍त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बुमराह को इस सीरीज से बाहर दिया जा सकता है।

चोट से उबरने में कितना समय लगेगा

इंजरी को भी ग्रेड वाइस देखा जाता है कि चोट कितनी गहरी है। अगर बुमराह की बात करें तो उन्‍हें ग्रेड 1 की इंजरी हुई है तो उन्‍हें ज्‍यादा से ज्‍यादा ठीक होने में 15 से 20 दिन लगेंगे। अगर ग्रेड 2 की इंजरी हुई तो इसके लिए कम से कम 45 से 50 दिनों का समय लग सकता है। वहीं ग्रेड 3 की इंजरी के लिए कम से कम 3 महीनों का वक्‍त लगता है। ग्रेड 1 की इंजरी सामान्य होती है। यह किसी अंग या जोड़ों में होने वाली हल्‍की चोट है। इसमें हल्का दर्द, शरीर के किसी हिस्से में सूजन या मामूली चोट शामिल होती है। लेकिन ग्रेड 2 इंजरी इससे ज्‍यादा खतरनाक हो सकती है क्‍योंकि चोट लगाने परा मांसपेशियों में खिंचाव समेत कई दिक्कतें हो सकती है। 

ऐसा रहेगा इंग्लैंड का भारत दौरा

हाल ही में भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच पांच मैचो की टेस्‍ट सीरीज का समापन हुआ है। 15 दिन के ब्रेक बाद भारत इंग्लिस टीम की मेजबानी करेगा। जनवरी के लास्‍ट हफ्ते से भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। 22 जनवरी से टी20 सीरीज का आगाज होगा। जबकि 6 फरवरी से वनडे सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज का पहला मैच नागपुर, दूसरा कटक और तीसरा अहमदाबाद में खेला जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

RCB vs SRH मैच से पहले होने वाली IPL Opening Ceramony रद्द, BCCI ने किया कंफर्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है जिसे लिए फैंस खासे उत्साहित नजर आ रहे...
spot_img

Latest Stories

Liquior Price Hike: शराब प्रेमियों को झटका! इस राज्य में अंग्रेजी शराब पर 100 रुपये तक की बढ़ोतरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश में शराब के शौकीनों...

AAP का बड़ा एक्शन: Raghav Chadha से छीना उपनेता का पद, बोलने पर भी लगी रोक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। AAP ने अपने राज्यसभा सांसद राघव...

चुनाव के बाद फूटेगा महंगाई बम, AAP का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- हर चीज होगी महंगी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में बढ़ती महंगाई को...

फिल्म Ramayana से सामने आया Ranbir Kapoor का राम अवतार, Alia Bhatt ने भी शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...

Shibpur Seat पर TMC का रहा है दबदबा, 2026 चुनाव में क्या बरकरार रहेगा गढ़?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शिबपुर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵