back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Viral Video: आसमान में दिखा अद्भुत नजारा; ज्वालामुखी पर गिरी बिजली, फिर जो हुआ देखकर यकीन नहीं होगा

Lightning Struck Volcano Video: ग्वाटेमाला में ज्वालामुखी पर बिजली गिरने का वीडियो वायरल हो रहा है। इसे देखकर लोग हैरान हैं। वीडियो में ज्वालामुखी के ऊपर हो रही हलचल साफ दिखाई दे रही है।

नई दिल्ली, रफ्तार। ग्वाटेमाला का फुएगो ज्वालामुखी हमेशा आग उगलता रहता है। लावा की नदियां, राख के बादल और धधकते पत्थर, आम नजारा हैं। मगर, हाल में प्रकृति ने यहां ऐसा अद्भुत नजारा दिखाया, जिसे देखकर लोग दंग हैं। दरअसल, अंधेरी रात में फुएगो ज्वालामुखी पूरे शबाब पर है। लावा की लालिमा आसमान को चमका रही, राख के बादल धुएं के गुबार जैसे ऊपर उठ रहे हैं, तभी ज़ोरदार कड़क के साथ आसमान को चीरती बिजली सीधी ज्वालामुखी के शिखर पर गिर जाती है।

वीडियो में दिखी ज्वालामुखी पर हो रही हलचल

यह कोई कल्पना नहीं, बल्कि हकीकत है। ग्वाटेमाला में फुएगो ज्वालामुखी के ऊपर बिजली गिरने का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देख लोग हैरान हैं। इस वीडियो में ज्वालामुखी पर हो रही हलचल साफ दिखाई दे रही। इसके बाद अचानक चमकदार बिजली ज्वालामुखी पर गिरती है।

अद्भुत और दुर्लभ नजारा

यह नजारा इतना अद्भुत और दुर्लभ है, जिसे देखकर लगता है मानो प्रकृति ने कोई जादू किया हो। एक ओर ज्वालामुखी की आग और दूसरी ओर आसमानी बिजली। इन दोनों का संगम अविस्मरणीय दृश्य बना।

वैज्ञानिक बोले-ऐसा होना आम बात नहीं

वैज्ञानिकों के मुताबिक ज्वालामुखी विस्फोट के समय निकलने वाले राख और गैस के कणों के आपस में टकराने से स्टैटिक बिजली पैदा होती है। यही बिजली चमकदार रूप में दिखती है। हालांकि ऐसा होना आम बात नहीं है, लेकिन यह प्रकृति की शक्ति और उसके रहस्यों की झलक दिखाता है।

कितनी विचित्र और अद्भुत है पृथ्वी

फुएगो ज्वालामुखी पर बिजली गिरने का यह वीडियो हमें याद दिलाता है कि हमारी पृथ्वी कितनी विचित्र और अद्भुत है। यहां ऐसे नजारे दिखते हैं, जो हमें हैरान कर देते हैं। इससे प्रकृति के प्रति सम्मान और बढ़ जाता है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

15 घंटे की मेहनत, 763 रुपये कमाई: राघव चड्ढा ने वायरल डिलीवरी बॉय के साथ किया खास लंच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया पर हाल ही में ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय हिमांशु का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उसने अपने रोजमर्रा के कामकाजी...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...