back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Noise Buds VS103 Pro लॉन्च, 10 मिनट में होगा फुल चार्ज और मिल रहे कई धांसू फीचर्स

Noise Buds VS103 Pro ईयरबड्स को भारतीय मार्केट में लॉन्च हो गया है। लॉन्च ऑफर के साथ आप इस बड्स को 3000 से कम कीमत में खरीद सकते है।

Noise Buds VS103 Pro: Noise कंपनी ने भारत में अपने नये ईयरबड्स Noise Buds VS103 Pro को लॉन्च कर दिया है। कंपनी द्वारा इस ईयरबड्स को Buds VS103 TWS के तीन साल बाद भारतीय मार्केट में लॉन्च किया है। कंपनी का दावा हो इस बड्स में आपको 10 मिमी ड्राइवर, 25 डीबी तक नॉइज कैंसलेशन, गेमिंग मोड, 40 घंटे का प्लेबैक टाइम, फास्ट चार्जिंग और बहुत कुछ मिल रहा है। कंपनी का कहना है कि आप यूएसबी टाइप-सी के जरिये बड्स को 10 मिनट चार्ज कर 150 मिनट का प्लेबैक हासिल कर सकते है।

Noise Buds VS103 Pro की कीमत

Noise Buds VS103 Pro को कंपनी ने भारतीय मार्केट में पेश कर दिया है। इस बड्स को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर 5,499 रुपये में लिस्ट किया गया है। हालांकि, कंपनी इस बड्स को लॉन्च ऑफर के साथ सिर्फ 2,099 रुपये के इंट्रोडक्टरी प्राइस पर उपलब्ध करा रही है। इस TWS ईयरबड्स को आप amazon की वेबसाइट पर खरीद सकते है। कंपनी द्वारा इस बड्स को जेट ब्लैक आइवरी व्हाइट और फॉरेस्ट ग्रीन कलर ऑप्सन के साथ उपलब्ध करा रही है।

Noise Buds VS103 Pro के स्पेसिफिकेशन

Noise Buds VS103 Pro बड्स में आपको 10 मिमी ड्राइवर सेटअप के साथ 25dB तक नॉइज-कैंसलिंग मिल जाता है। कंपनी ने इस बड्स में क्वाड माइक सेटअप के जरिए एनवायर्नमेंटल नॉइज कैंसिलेशन फीचर भी दिया है। कंपनी का दावा है की यह बड्स एक बार चार्ज करने पर 8 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक और चार्जिंग केस के साथ 32 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक देते हैं। इस बड्स को 10 मिनट चार्ज कर 150 मिनट का प्लेबैक हासिल किया जा सकता है। यह बड्स एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म के साथ पेअर किया जा सकता हैं। यह ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी का उपयोग करता है। स्मार्ट फीचर्स के लिए, नॉइज़ बड्स VS103 प्रो हाइपर सिंक टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च किया गया है, जो केस से हटते ही ईयरबड्स को स्मार्टफोन से कनेक्ट कर देती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Amazon Layoff: मोबाइल पर 2 मैसेज आए, पढ़ते नौकरी से हाथ धो बैठे हजारों नौकरीपेशा लोग

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । अमेजन ने ग्लोबली हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल कर चौंकाया है। दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी ने छंटनी की सूचना...
spot_img

Latest Stories

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...

Ekadashi का व्रत क्यों है खास, जानिए क्या हैं इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Ekadashi) का व्रत...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵