OnePlus Nord Buds 2r: OnePlus कंपनी जल्द भारतीय वियरेबल्स मार्केट में अपना नया ईयरबड्स लॉन्च करने जा रही है। कंपनी द्वारा इस ईयरबड्स के लॉन्च तारीख का खुलासा किया जा चुका है। कंपनी इस बड्स को OnePlus Nord Buds 2r नाम के साथ 5 जुलाई को भारत में पेश करने वाली है। यह बड्स भारत में आपको amazon india और Flipkart के साथ वनप्लस इंडिया वेबसाइट, वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर्स के माध्यम से खरीद के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। कंपनी द्वारा टीज पोस्टर से प्राप्त जानकारी के अनुसार हम यहां आपको इसकी अनुमानित कीमत और फीचर्स के विषय में बताने जा रहें है।
OnePlus Nord Buds 2r की संभवित कीमत
OnePlus कंपनी ने फिलहाल इस टीजर में कीमत को लेकर किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं साझा की है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो OnePlus Nord Buds 2r की कीमत 2,999 रुपये हो सकती है। फिलहाल, अभी यह कह पाना थोड़ा मुश्किल है, कि क्या यह बड्स इसी कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा? टिपस्टर और Pricebaba के अनुसार अमेजन और फ्लिपकार्ट से इसे आप कम कीमत में खरीद सकते हैं।
OnePlus Nord Buds 2r के संभवित फीचर्स
OnePlus Nord Buds 2r के फीचर्स का खुलासा अभी कंपनी द्वारा नहीं किया गया है। मीडिया लीक्स के अनुसार यह बड्स 12.4 मिमी ड्राइवरों के साथ आ सकता है। इस बड्स में आपको तीन इक्वलाइज़र प्रोफाइल और IP55 रेटिंग देखने को मिल सकती है। यह बड्स केस के साथ 38 घंटे का प्लेबैक टाइम प्रदान कर सकता हैं। इसका मतलब यह बड्स अच्छी बैटरी लाइफ के साथ आने कि संभावना है। ऐसा मना जा रहा है कि कंपनी इस बड्स को अपने अगले आने वाले नॉर्ड सीरीज स्मार्टफोन के साथ मार्केट में पेश करें।




