back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

OnePlus Nord 3 लॉन्च से पहले amazon पर आया नजर, यहां देखें कीमत और फीचर्स

OnePlus का नया धांसू फोन बाजार में आने को तैयार है। कंपनी जल्द ही OnePlus Nord 3 को भारत में लॉन्च करने वाली है।

OnePlus Nord 3: OnePlus जल्द भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन OnePlus Nord 3 लॉन्च करने जा रही है। कंपनी द्वारा कुछ दिन पहले इस बात की पुष्टि की गई थी। अब कंपनी ने ई-कॉमर्स प्लेटफार्म amazon पर इस स्मार्टफोन का टीजर लॉन्च कर दिया है। amazon पर लिस्टेट टीजर के अनुसार OnePlus का नया 5G स्मार्टफोन जल्द मार्केट में आने वाला है। अमेजन लिस्टिंग से कुछ चीजों के अलावा ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है।

OnePlus Nord 3 में क्या होगा खास?

amazon टीजर के मुताबिक, फोन लाइट ग्रीन कलर में उपलब्ध होगा। कंपनी दावा कर रही है कि अपकमिंग फोन यूजर्स को स्मूद और फास्ट परफॉर्मेंस प्रदान करेगा। लेकिन, कंपनी ने फिलहाल फोन में मिलने वाले प्रोसेसर के नाम का खुलासा नहीं किया है, जो डिवाइस को पावर देगा। हालांकि, मीडिया लीक से फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में कुछ जानकारी समने आई है। इस फोन में आपको बॉक्सी डिजाइन और राउंड कॉर्नर मिलने वाला है।

OnePlus Nord 3 OnePlus_Nord.jpg

OnePlus Nord 3 की संभावित कीमत

OnePlus Nord 3 स्मार्टफोन को अभी भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जाना शेष है। फिलहाल, मीडिया रिपोर्ट में इस स्मार्टफोन की कीमत 30,000 रुपये से कम होने की उम्मीद है। कंपनी अपने nord सीरीज के स्मार्टफोन को मिड-रेंज बजट ग्राहकों के लिए पेश करती है।

OnePlus Nord 3 oneplus.jpg

OnePlus Nord 3 के लीक स्पेसिफिकेशन

OnePlus Nord 3 स्मार्टफोन में आपको 120 Hz रिफ्रेस रेट के साथ 6.74 inch का AMOLED डिस्प्ले दिया सकता है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9000 चिपसेट प्रोसेसर के साथ आ सकता है। हालांकि, इस बारे में oneplus कंपनी ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। वहीं अगर कैमरे की बात करें तो इसमें आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है। जिसमें 50MP के मुख्य कैमरे के साथ 8MP का सेंसर और 2 MP का कैमरा भी हो सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो चैट के लिए इस स्मार्टफोन में आपको 16MP का फ्रंट कैमरा दिये जानें की उम्मीद है।

Advertisementspot_img

Also Read:

क्या आप भी अपने बजट से महंगा फोन ले रहे हैं? ‘2-6-10’ रूल बताएगा सही बजट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आजकल हर हफ्ते नया स्मार्टफोन लॉन्च हो रहा है। शानदार कैमरा, दमदार प्रोसेसर और प्रीमियम डिजाइन देखकर किसी का भी मन...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵