back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Elon Musk के एक पोस्ट से हिल गए लोग, पृथ्वी की ऐसी तस्वीर दिखा दी, जैसी कभी नहीं देखी होगी

स्पेसएक्स एवं माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स के CEO एलन मस्क सोशल मीडिया बहुत एक्टिव रहते हैं। आए दिन पोस्ट करते रहते हैं। अब उनके ताजा पोस्ट को देखकर हर कोई हैरत में पड़ जा रहा है।

नई दिल्ली, रफ़्तार। दुनिया के सबसे दौलतमंद लोगों में एक एवं स्पेसएक्स के CEO एलन मस्क ने ऐसी तस्वीर पोस्ट की है, जो शायद आपने पहले कभी देखी होगी। मस्क ने धरती की फोटो शेयर की है। धरती की इस तस्वीर में बिखरे हुए सफेद धब्बों के साथ काली और भूरे रंग की रेखा नजर आ रही है। यह देखने में काफी दिलचस्प लग रही है। मस्क ने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा-स्टारलिंक से सीधे फोन और सैटेलाइट की फ्रीक्वेंसी में धरती इस तरह की दिखती है। इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर ने आश्चर्य जताया। दरअसल, यूजर ने ऐसा पहले कभी नहीं देखा था तो उन्हें बहुत अजीब लग रहा था।

अफ्रीका महाद्वीप की तरह दिख रही पृथ्वी’

एक यूजर ने लिखा ये फोटो कपड़े की तरह दिख रहे हैं। ऐसा लग रहा मानों धागों से जुड़े हुए हैं। स्टारलिंक सैटेलाइट से निकले वाली रेडियो फ्रीक्वेंसी रोशनी-सी मालूम पड़ती है, जो अलग तरह का पैटर्न बनाती है। इस बीच अन्य लोगों ने कहा कि फोटो में पृथ्वी अफ्रीका महाद्वीप की तरह दिख रही है।

जानें स्टारलिंक की खूबियां

मस्क की एयरोस्पेस कंपनी स्पेसएक्स द्वारा बनाया गया स्टारलिंक एक उपग्रह इंटरनेट ग्रुप है। मस्क का लक्ष्य दुनिया भर के वंचित और दूर-दराज के इलाकों के साथ-साथ 75 देशों में हाई-स्पीड इंटरनेट सेवाएं उपलब्ध कराना है। स्टारलिंक हजारों छोटे उपग्रहों को पृथ्वी की निचली कक्षा में भेजता है। उपग्रह पृथ्वी पर इंटरनेट सिग्नल भेजने को मिलकर काम करते हैं। अभी स्टारलिंक चुनिंदा क्षेत्रों में सेवा दे रही है। जैसे-जैसे अधिक उपग्रह कक्षा में लॉन्च हो रहे हैं, यह लगातार कवरेज का विस्तार कर रहा है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि स्टारलिंक भारत में संचालन के लिए प्रारंभिक मंजूरी प्राप्त करने की राह पर है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

भारत को लेकर एलन मस्क की पोस्ट पर खुश हुए किरेन रिजिजू, राहुल गांधी को दी देशहित की नसीहत

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: आज Hanuman Jayanti के दिन करें ये वास्तु उपाय, चमक उठेगा आपका भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti)के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵