back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भोपाल एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक करने की धमकी देने वाले सिरफिरे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

भोपाल, 09 जून (हि.स.)। राजधानी भोपाल में मंगलवार देर रात राजाभोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट को हाइजैक करने की धमकी मिली। इतना ही नहीं कॉल करने वाले ने प्लेन का हाइजैक कर पाकिस्तान ले जाने की बात कही। प्लेन हाइजेक की सूचना मिलते ही भोपाल और इंदौर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट जारी हो गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू की और फ्लाइट को हाईजैक करने की सूचना देने वाले को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपी का नाम उज्वल जैन बताया जा रहा है। जानकारी अनुसार भोपाल हवाई अड्डे पर झूठे कॉल का धमकी देने वाले उज्जवल जैन को भोपाल क्राइम ब्रांच ने कालापीपल से हिरासत में लिया। सिरफिरे ने भोपाल से फ़्लाइट को पाकिस्तान ले जाने की धमकी दी थी। बता दें कि कि बीती शाम करीब 5 बजे एक अज्ञात कॉल ने प्रशासन के होश उड़ा दिए थे। कॉल में युवक ने भोपाल एयरपोर्ट पर फोन लगाकर दो फ्लाइट हाईजैक करने की बात कही थी। जिसके बाद भोपाल एटीएस द्वारा संदिग्ध फोन करने वाले युवक की मोबाइल लोकेशन शुजालपुर पायी गई। जिसपर शुजालपुर पुलिस को सूचना दी गई। मोबाइल लोकेशन के आधार पर युवक को पकड़ा गया। स्थानीय पुलिस उसे मोबाइल के साथ एसडीओपी ऑफिस ले गई, जहां उससे पूछताछ की गई। भोपाल एटीएस से आए अधिकारियों ने भी युवक से पूछताछ कर उसके मोबाइल को जब्त कर लिया। हालांकि युवक ने किसी भी तरह का फोन कॉल करने की बात से इनकार किया है, पुलिस की पूछताछ जारी है। एसडीओपी विजय शंकर द्विवेदी ने बताया कि युवक की लोकेशन की सूचना मिलने पर उसे पूछताछ के लिए दफ्तर लाया गया। फिलहाल मामले की पूरी जांच एटीएस कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵