back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Chandrayaan-3: लैंडिंग के करीब रोवर, वैज्ञानिक सहित देशवासियों के दिलों की धड़कनें बढ़ीं; यहां देखें लाइव

Chandrayaan-3 नेहरू विज्ञान केंद्र के निदेशक प्रमोद ग्रोवर ने कहा कि भारत इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रहा था। चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के बाद से ही सभी की निगाहें इस पर टिकी हुई हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चंद्रयान-3 लैंडिंग के करीब पहुंच गया है। बस कुछ देर बाद मिशन पूरा हो जाएगा। इसके साथ ही चंद पर फतेह का सपना जल्द पूरा होने वाला है। लोगों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। लोग इसके सफल होने की कामना कर रहे हैं। कुछ स्कूलों में हवन पूजन चल रहा है तो कुछ में लाइव देखने की व्यवस्था की गई है। वहीं, वैज्ञानिकों के चेहरे पर टेंशन दिख रही है। चंद्रयान-3 की लैंडिंग 6:04 मिनट पर तय की गई अगर किसी प्रकार की खामी या अन्य गड़बड़ी दिखती है तो इसरो इस लैंडिंग को 27 अगस्त के लिए टाल कर प्लान बी पर शिफ्ट भी कर सकते हैं। हालांकि ताजा जानकारी के अनुसार इसरो ने यह साफ कर दिया है कि फिलहाल किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है तय समय पर ही लैंडिंग होगी।

Chandrayaan-3: लैंडिंग के करीब रोवर, यहां देखिए लाइव प्रसारण

सभी की निगाहें इस पर टिकी हुई

नेहरू विज्ञान केंद्र के निदेशक प्रमोद ग्रोवर ने कहा कि भारत इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रहा था। चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के बाद से ही सभी की निगाहें इस पर टिकी हुई हैं। नेहरू विज्ञान केंद्र ने बड़ी तैयारी की है। हम चंद्रमा का 3डी मॉडल दिखाएंगे। यह एक ऐसी सुविधा है जहां लोग लाइव डेटा भी देख सकते हैं। हम चंद्रमा और पहले की चंद्र परियोजनाओं की कुछ तस्वीरें दिखाएंगे। हमारे पास बच्चों के लिए एक विशेष कार्यक्रम है जिसमें 50-60 बच्चे भाग लेंगे और चंद्रयान के मॉडल बनाएंगे…ये बच्चे कल के वैज्ञानिक होंगे।

चंद्रयान-3 की टीम में शामिल होकर जनपद का नाम रोशन किया

इधर, इटावा उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद के बसरेहर कस्बा के निवासी अंकुर गुप्ता ने जनपद का नाम एक बार फिर से रोशन कर दिया है। वैज्ञानिक अंकुर गुप्ता ने मिशन मंगल यान के बाद चंद्रयान-3 की टीम में शामिल होकर जनपद का नाम रोशन किया है। वैज्ञानिक अंकुर गुप्ता के परिवारीजन चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग और बेटे अंकुर के सफल भविष्य की कामना करते हुए पूजा अर्चना कर रहे हैं।

लैंडिंग के लिए हवन पूजन कर जश्न भी मना रहे

जनपद के बसरेहर कस्बा के निवासी सूरज प्रकाश गुप्ता के बेटे वैज्ञानिक डॉक्टर अंकुर गुप्ता पहले मिशन मंगलयान की टीम शामिल होने के बाद अब चंद्रयान -3 की स्ट्रक्चर टीम में शामिल हुए हैं। बचपन से पढ़ाई में तेज अंकुर गुप्ता ने अपनी मेहनत का लोहा चंद्रयान-3 की टीम में शामिल होकर मनवाया है। अंकुर गुप्ता के परिवारजन और इलाकाई लोग चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए हवन पूजन कर जश्न भी मना रहे हैं।

चंद्रमा की धरती पर सुरक्षित लैंड करे

अंकुर गुप्ता के पिता सूरज गुप्ता ने बताया कि मेरा बेटा पहले मंगलयान में और उसकी पूरी टीम कामयाब हुई थी, इस बार चंद्रयान-3 में भी बेटा शामिल है, हम लोग सुबह से ही हवन पूजन और भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि यह चंद्रयान-3 भी सफलता प्राप्त करे और चंद्रमा की धरती पर सुरक्षित लैंड करे। मां मिथलेश कुमारी ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता मेरे बेटे और पूरी टीम को प्राप्त हो, ईश्वर से यही कामना कर रही हूं।

पूरे बसरेहर कस्बा के लोगों की यही दुआ

बड़े भाई संजीव गुप्ता ने बताया कि उनका छोटा भाई अंकुर शुरू से ही पढ़ने में टॉपर था और वैज्ञानिक कार्य में रुचि रखता था, उसके चलते मंगलयान में भी वह शामिल रहा और उसने सफलता को प्राप्त किया। इस बार में वह चंद्रयान-3 की टीम में शामिल है और हम सभी परिवारीजनों और पूरे बसरेहर कस्बा के लोगों की यही दुआ है कि यह सफल हो और भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन हो। बताया कि चंद्रयान-3 सफलता के साथ चंद्रमा की धरती पर उतरता है तो पूरे इलाके में मिठाईयां बांटी जाएगी और भारत की जय जयकार के नारे भी लगेंगे। वैज्ञानिक अंकुर गुप्ता की पत्नी दीक्षा भी वैज्ञानिक है और अपने पति की मेहनत की सफलता की कामना कर रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵