back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लोक चौपाल की 25वीं वर्षगांठ पर नामचीन हस्तियों को श्रद्धांजलि

-पद्मश्री योगेश प्रवीन, आरती पाण्डेय, वाहिद अली वाहिद को श्रद्धांजलि लखनऊ, 27 अप्रैल (हि.स.)। लोक संस्कृति शोध संस्थान की 25वीं लोक चौपाल में शहर की नामचीन हस्तियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। कोरोना काल में हताहत शहर के साहित्य, संगीत व कला जगत के स्तम्भ माने जाने वाले पद्मश्री डा. योगेश प्रवीन, आरती पाण्डेय, वाहिद अली वाहिद, मदन मोहन सिन्हा मनुज, एच. बसन्त, विधायक सुरेश श्रीवास्तव, संगीतकार अरूण शर्मा आदि को याद किया गया। उनके आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की गयी। वरिष्ठ साहित्यकार डा. विद्या विन्दु सिंह ने कोरोना को रक्तबीज की संज्ञा देते हुए इसके समूल विनाश के लिए मां भगवती का आवाहन किया। मंगलवार को ‘जीवन यात्रा में संयोग और वियोग’ विषय पर आयोजित आॅनलाइन लोक चौपाल में चौधरी के रूप में संगीत विदुषी प्रो. कमला श्रीवास्तव, लोक विदुषी डा. विद्या विन्दु सिंह, लोक साहित्य मर्मज्ञ डा. रामबहादुर मिश्र ने सहभागिता की। संस्थान की सचिव सुधा द्विवेदी ने विषय प्रवर्तन करते हुए दिवंगत पुण्यात्माओं की संस्थान के प्रति सद्भावना का उल्लेख करते हुए उनसे जुड़े संस्मरण साझा किये। साहित्यकार डा. सुरभि सिंह ने कहा कि हममें से प्रत्येक व्यक्ति किसी न किसी मित्र, पारिवारिक सदस्य तथा पड़ोसी के वियोग से दुखी है। मन यह सोचने पर विवश हो गया कि जिस प्रकार जीवन अनन्त और चलायमान है उसी प्रकार इस जीवन की यात्रा में मिलने और बिछड़ने की अनुभूतियां भी शाश्वत सत्य हैं। गीता के इस सार्वभौमिक सत्य को स्वीकार किया जाना चाहिए कि मिलना और बिछड़ना एक प्रक्रिया मात्र है। नवयुग कन्या महाविद्यालय की आचार्य डा. अपूर्वा अवस्थी ने कहा कि जीवन की यात्रा में कौन हमें कब और कैसे मिलेगा यह पूर्व निर्धारित होता है। शरीर नश्वर है किन्तु जब तक हम भौतिक जगत में रहते हैं तो यह शरीर ही हमारी पहचान बनता है। हमारे स्वभाव और कृत कार्य ही यादगार बनते हैं। लोक गायिका पूनम सिंह नेगी ने विभिन्न महामारियों का उल्लेख करते हुए कोरोना संकट भी टल जाने की आशा जतायी। चौपाल में मधु श्रीवास्तव ने डा. योगेश प्रवीन के लिखे देवी गीत तेरे भवन के चन्दन किंवाड़ को स्वरबद्ध कर प्रस्तुत किया। लोक गायिका अंजलि सिंह, रीता पाण्डेय, चौपाल प्रभारी मंजू श्रीवास्तव ने आरती पाण्डेय द्वारा सिखाये लोक गीत गाये। गौरव गुप्ता, सुषमा अग्रवाल व शशि चिक्कर ने भजन सुनाये। वरिष्ठ साहित्यकार दयानंद पांडेय ने संजोली द्वारा गाये महादेवी वर्मा के गीत मैं नीर भरी दुःख की बदली, एस.के. गोपाल ने योगेश प्रवीन के भजन बजरंग बली मेरी नाव चली मेरी नाव को पार लगाओ नाथ… और वाहिद अली वाहिद की कृति मन रसखान जब डूबता है श्याम रंग राधेश्याम राधेश्याम रटती है बांसुरी… को पटल पर रखा। सौरभ कमल ने योगेश जी पर लिखा श्रद्धांजलि गीत, लोक नृत्य विशेषज्ञ ज्योति किरन रतन, लोक गायिका रुपाली श्रीवास्तव ने अपने संस्मरण सुनाये वहीं वरिष्ठ लोकगायिका इन्द्रा श्रीवास्तव, महामाया राजकीय महाविद्यालय महोना की प्राचार्य डा. भारती सिंह, सेवानिवृत बैंक अधिकारी व गायक सर्वेश माथुर, अम्बुज अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, रेनु दुबे, सरिता अग्रवाल, रेखा मिश्रा, स्वर सरिता की सरोज खुल्बे, उड़ान एकेडमी की निदेशक सरिता सिंह, पुणे से सुधा द्विवेदी, बाल नृत्यांगना स्वरा त्रिपाठी ने अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। चौपाल में अरुणा उपाध्याय, संगीता खरे, रीता श्रीवास्तव, आशा श्रीवास्तव, भी सम्मिलित रहे । हिन्दुस्थान समाचार/दीपक

Advertisementspot_img

Also Read:

ISPL 2026 बना स्टार्स का संगम, अक्षय कुमार-सूर्या और अमिताभ बच्चन की फोटो पर फैंस का जबरदस्त रिएक्शन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) के तीसरे सीजन का उद्घाटन समारोह शुक्रवार को गुजरात के सूरत में भव्य अंदाज में आयोजित...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵