back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PUBG Love Story: पति गुलाम ने सीमा से की गुजारिश, कहा- मैं तुमसे अब भी प्यार करता हूं, प्लीज लौट आओ’

PUBG Love Story: सीमा के पति गुलाम ने कहा कि वो सीमा से अब भी बहुत प्यार करते हैं। वो चाहते हैं कि सीमा बच्चों को लेकर उनके वापस उनके पास लौटकर आ जाए।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत भागकर आई सीमा हैदर का मामला लगातार सुर्खियों में है। एक तरफ लोग सचिन-सीमा का समर्थन कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कई लोग ऐसे भी हैं जो सीमा के पति गुलाम हैदर का समर्थन कर रहे हैं। इसी कड़ी में पाकिस्तान के एक पत्रकार मोहसिन ने सीमा के पति गुलाम हैदर का इंटरव्यू लियाा है। इसमें उन्होंने सीमा से वापस लौट आने की गुजारिश की।

हैदर के बच्चे ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाते दिखे

सीमा के पति गुलाम ने कहा कि वो सीमा से अब भी बहुत प्यार करते हैं। वो चाहते हैं कि सीमा बच्चों को लेकर उनके वापस उनके पास लौटकर आ जाए अगर सीमा ऐसा सोचती है कि वो पाकिस्तान में सुरक्षित नहीं हैं तो वह उन्हें और बच्चों को अपने साथ सऊदी अरब ले जाऊंगा।अभी हाल में ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें सीमा और हैदर के बच्चे ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाते दिखे। इस वीडियो पर गुलाम ने कहा कि उनके बच्चे तो बहुत छोटे हैं, उन्हें अगर आप उन्हें ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ कहने के लिए कहोगे तो वो वही कहेंगे। अगर आप उन्हें ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ कहने को बोलोगे तो वो यही बोलेंगे।

हमारे बच्चों का फ्यूचर बर्बाद हो रहा

गुलाम ने बच्चों की दुहाई देते हुए सीमा से वीडियो के जरिए अपील करते हुए कहा, ‘सीमा लड़ाई तो हर पति-पत्नी में होती रहती है। लेकिन इस कारण से हमारे बच्चों का फ्यूचर बर्बाद हो रहा है। तुम अच्छे से जानती हो कि मैं तुम्हें कितना प्यार करता हूं। तुम्हें अगर वहां कुछ हो जाता है तो जरा सोचो हमारे बच्चों का क्या होगा? कौन उनकी जिम्मेदारी लेगा? इसलिए बच्चों की खातिर ही वापस लौट आओ’

Advertisementspot_img

Also Read:

पूर्व डिप्टी CM सुखजिंदर सिंह रंधावा बाल-बाल बचे! जयपुर में Air India की लैंडिंग की पहली कोशिश फेल, दूसरी सफल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 28 जनवरी 2026 को राजस्थान की राजधानी जयपुर में एयर इंडिया के एक विमान की लैंडिंग फेल हो गई। इस विमान...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...