back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ASEAN Summit: आसियान समिट में पीएम मोदी ने कहा- वन अर्थ, वन फैमिली हमारा मंत्र

PM Modi At Indonesia: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आसियान-भारत सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए गुरुवार सुबह इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। पीएम ने कहा वन अर्थ, वन फैमिली हमारा मंत्र है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आसियान-भारत सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए गुरुवार सुबह इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए हैं। यहां पर पीएम ने कहा-आसियान में सभी देशों की आवाज सुनी जाती है और हम पूरी दुनिया में ग्लोबल साऊथ की आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगे कहा कि भारत व आसियान के बीच सहयोग लगातार बढ़ रहा है और हमें हर क्षेत्र में मिल कर काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वन अर्थ, वन फैमिली हमारा मंत्र है। और वसुधैव कुटुंबकम भारत की भावना है। उन्होंने कहा कि भारत की एक्ट ईस्ट नीति अहम है।

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति विदोदो को दी बधाई

समिट को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आसियान और भारत की साझेदारी के चौथे दशक में प्रवेश पर खुशी व्यक्त की। इसके साथ पीएम ने इस समिट के शानदार आयोजन के लिए राष्ट्रपति जोको विदोदो का अभिनंदन करते हुए आसियान की अध्यक्षता के लिए उन्हें बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा, आसियान भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का केंद्रीय स्तंभ है। भारत की इंडो-पैसिफिक पहल में भी आसियान क्षेत्र का प्रमुख स्थान है। वैश्विक अनिश्चितताओं के माहौल में भी हर क्षेत्र में हमारे आपसी सहयोग में लगातार प्रगति हो रही है।

भारत लुक ईस्ट पॉलिसी पर गंभीर

इससे पूर्व जकार्ता इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पहुंचने पर प्रवासी भारतीयों के बीच जबर्दस्त उत्साह देखा गया। प्रधानमंत्री मोदी ने हाथ हिला कर प्रवासी भारतीय समूह का अभिवादन स्वीकार किया। इंडोनेशिया सरकार की मंत्री आई गुस्ती आयु बिंटांग दारमावती ने उनका औपचारिक स्वागत किया। हवाई अड्डे पर इंडोनेशियाई सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आसियान समिट में हिस्सा लेने के लिए ऐसे समय में जकार्ता गये हैं जब भारत में जी20 कार्यक्रम के लिए प्रतिनिधि देशों के नेताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। यह भारत की लुक ईस्ट पॉलिसी की गंभीरता और प्रतिबद्धता को दिखाता है।

एशिया शिखर सम्मेलन के लिए जाएंगे पीएम

विदेश मंत्रालय (एमईए) के आधिकारिक प्रवक्ता अरविंद बागची ने प्रधानमंत्री के जकार्ता पहुंचने को लेकर सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो साझा करते हुए लिखा- यह बहुत सुबह का समय है लेकिन उनका यहां व्यस्त कार्यक्रम है। कुछ घंटों बाद वह भारत-आसियान शिखर सम्मेलन के लिए और उसके बाद पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के लिए जाएंगे। ये महत्वपूर्ण कार्य हैं। इसके बाद वह यहां वापस आएंगे और नई दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित महिला सम्मेलन में अपने जीवन के पिछले कुछ वर्षों के मुश्किल दौर के बारे में...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...