back to top
26.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Pakistan: पूर्व PM नवाज शरीफ का बड़ा ब्यान, बोले- आर्थिक संकट के लिए भारत या अमेरिका नहीं; हम खुद जिम्मेदार

Lahore: पाकिस्तान की बदहाली, आर्थिक और नकदी संकट पर पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का बड़ा बयान सामने आया है।

लाहौर, हि.स.। पाकिस्तान की बदहाली, आर्थिक और नकदी संकट पर पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने देश के वर्तमान हालात के लिए भारत या अमेरिका को नहीं देश की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है।

‘हमने अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मारी’

पूर्व पीएम नवाज शरीफ ने देश के संकटों के लिए शक्तिशाली सैन्य प्रतिष्ठान पर परोक्ष निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि नकदी संकट से जूझ रहे देश की परेशानियों के लिए न तो भारत जिम्मेदार है और न ही अमेरिका, बल्कि ‘हमने अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मारी’ है।
चौथी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद के दावेदार 73 वर्षीय शरीफ ने पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के टिकट के दावेदारों के साथ बातचीत के दौरान कहा कि उन्हें तीन बार 1993, 1999 और 2017 में सत्ता से बेदखल किया गया था।

भारत, अमेरिका या अफगानिस्तान जिम्मेदार नहीं

शरीफ ने कहा, ‘‘आज पाकिस्तान (अर्थव्यवस्था की स्थिति के लिहाज से) जिस स्थिति में है, उसके लिए भारत, अमेरिका या अफगानिस्तान जिम्मेदार नहीं है। असलियत में तो हमने अपने पैरों पर स्वयं कुल्हाड़ी मारी है… उन्होंने (सेना ने) 2018 के चुनावों में धांधली करके इस देश पर एक चयनित (सरकार) थोप दी, जिसके कारण आम जनता परेशान हुई और अर्थव्यवस्था की स्थिति खराब हो गई।’’

नवाज शरीफ ने न्यायाधीशों की आलोचना की

उन्होंने सैन्य तानाशाहों को वैध ठहराने के लिए न्यायाधीशों की आलोचना की और कहा, ‘‘जब वे संविधान तोड़ते हैं तो न्यायाधीश उन्हें (सैन्य तानाशाहों को) माला पहनाते हैं और उनके शासन को वैध ठहराते हैं। जब बात प्रधानमंत्री की आती है तो न्यायाधीश उसे पद से हटाने पर मुहर लगा देते हैं। न्यायाधीश संसद को भंग करने के कृत्य को भी मंजूरी देते क्यों हैं।‘‘

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

ईरान से तनाव के बीच ट्रंप ने की बड़ी तैयारी, भेजा सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट कैरियर, जानें क्‍या है इरादा?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को स्पष्ट कर दिया कि...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...