back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Israel-Iran Conflict: वॉर मोड में इज़रायल, ईरान से हमले का लेगा बदला, अमेरिका ने किया बैन लगाने का ऐलान

Israel: इ़ज़रायल पर हुई ईरानी हमले से इज़रायल ने बदला लेने की ठानी है। जल्द ही इज़रायल अब ईरान पर मिसाइल हमलों की बरसात कर सकता है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यहूदी देश इ़ज़रायल ने अपनी भूमि पर होने वाले ईरान के मिसाइल अटैक का जवाब देने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। इज़रायल ईरान के हमले से बौखला गया है। इस बीच अमेरिका ने भी इ़ज़रायल का साथ देने का वादा किया है। अमेरिका ने ईरान पर बैन लगाने का ऐलान किया है।

दोनों देशों को ये देश दे रहे समर्थन

इ़ज़रायल और ईरान के बीच बीते कई दिनों से बढ़ता जा रहा है। दोनों देशों ने एक-दूसरे पर हमला करने की ठान ली है। इज़रायल के पास अमेरिका, ब्रिटेन और पश्चिमी देशों का समर्थन है तो वहीं ईरान के पास अरब देशों का समर्थन है। ईरान समर्थित आतंकी संगठन हिज़्बुल्ला भी इज़रायल के खिलाफ जंग लड़ने के लिए आ सकता है। इज़रायल की सेना IDF और हिज़्बुल्ला में सालों से संघर्ष चल रहा है। ईरान फिलीस्तीन का समर्थक है और फिलीस्तीन के साथ इज़रायल के 7 अक्टूबर से युद्ध चल रहा है। इस बीच इज़रायल के दुश्मनों की संख्या बढ़ गई है। इन तनावग्रस्त हालातों में इज़रायल और फिलीस्तीन युद्ध भी एक गंभीर मुद्दा बन गया है।

इस्लामिक गार्ड कोरप्स और ईरान के रक्षा मंत्रालय पर भी लगाएगा बैन

ईरान से बदला लेने के लिए इ़ज़रायल ने मिसाइल अटैक की तैयारी शुरू कर दी है। इ़ज़रायल किसी भी वक्त ईरान पर हमला कर सकता है। अमेरिका ने भी इस मामले पर अपनी टिप्पणी दी है। अमेरिका के नेशनल सिक्योरिटी अडवाइजर जैक सूलिवन ने कहा कि अमेरिका कभी भी ईरानी सरकार पर बैन लगाने से हिचकिचाएगा नहीं, ईरान के मिसाइली हमले की अमेरिका निंदा करता है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में अमेरिका ईरान के मिसाइल और ड्रोन पर नया बैन लगाएगा। इसके अलावा ईरान को मदद करने वाली इस्लामिक गार्ड कोरप्स और ईरान के रक्षा मंत्रालय पर भी बैन लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि हमारे सहयोगी देश भी इसका पालन करें।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान को लेकर एक दिलचस्प सवाल चर्चा में है क्या वहां हिंदू रहते हैं?...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...